Swach Kesrisinghpur Mission

Swach Kesrisinghpur Mission प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021

Permanently closed.
29/12/2017

परम सम्माननीय केसरीसिंहपुर के नागरिक बंधुओ ।
हमारे शहर में निम्न समस्याओं से आप रोज रूबरू होते हैं

1) कचरा वाली गाड़ी नहीं आई
2) जन शौचालय में जलापूर्ति नहीं है
3) मृत पशु को उठवाना
4) जन शौचालय में भराव
5) सड़क पर झाड़ू नहीं लगी
6) जन शौचालय की सफाई
7) कचरा पात्र की सफाई
8) कचरे के ढेर की सफाई

आप उपरोक्त समस्याओं के निदान हेतु मन में विचार लाते हैं पर सरकारी शिकायत तंत्र व्यवस्थाओं के आगे अपने को बेबस पाते है
*लेकिन अब ऐसा नहीं है*
इन सब समस्याओं के निदान के लिए *स्वच्छ भारत अभियान* के तहत *शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार* द्वारा *Swachhata- MoHUA* एप बनाया गया है
इसके माध्यम से आप *उपरोक्त सभी समस्याओं* का त्वरित निदान करवा सकते है

इसके लिये आपको *एप* डाउनलोड करना है
जो बहुत आसान है
आप Google Play Store पर जाइए स्वच्छता *Swachhata- MoHUA* ऐप को डाउनलोड कीजिए

फिर *अपना रजिस्ट्रेशन कीजिए*

फिर *कचरा गंदगी की फोटो खींचकर उस जगह जहां पर गंदगी फैली है कि लोकेशन अंकित करें*

अंत में *शिकायत दर्ज* करें

*कोई भी समस्या हो, स्वच्छता एप करेगा समाधान*
केसरीसिंहपुर को स्वच्छ बनाकर भारत सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में नम्बर 1 बनाने में अपनी महत्ति भूमिका अदा करें

*जय हिंद जय भारत*

*कृपया इस सुविधा का लाभ लेवें व इस संदेश को अपने नाम के साथ अपने मिलने जुलने वाले सभी स्वजनों तक जरूर भेजे
( अधिशाषी अधिकारी )

केसरीसिंहपुर

28/12/2017
समस्‍त शहरवासियों से अपील :-04 जनवरी 2018 से शुरू होने वाले ‘‘स्‍वच्‍छ सर्वेक्षण 2018’’ में केसरीसिंहपुर को अव्‍वल स्‍था...
28/12/2017

समस्‍त शहरवासियों से अपील :-
04 जनवरी 2018 से शुरू होने वाले ‘‘स्‍वच्‍छ सर्वेक्षण 2018’’ में केसरीसिंहपुर को अव्‍वल स्‍थान पर लाने में नगरपालिका को सहयोग प्रदान करें एवं सफाई से सम्‍बन्धित कोई भी शिकायत हो, तो Swachhta App डाउनलोड कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
अधिक से अधिक स्‍वच्‍छता एप्‍प डाउनलोड करें :-
Swachhta App Download & Registration Steps>>>>>
1. Open Play Store >
2. Type Swachhta App >
3. Install Swachhata-MoHUA >
4. Open Swachhata App >
5. Registerd with Mobile No. #########X >
6. Then Take Picture & Upload...
Than###

30/07/2017
नगर पालिका----------द्वारा राखी के पर्व पर जनहित में जारी
30/07/2017

नगर पालिका----------द्वारा राखी के पर्व पर जनहित में जारी

01/06/2017
01/06/2017

आलोचक बनें, ........ पर स्‍वयं के,
आलोचना करना बुरी बात नहीं है, लेकिन अगर हम उसी आलोचना की शुरूआत स्‍वयं से करें, तो हमारी मानसिक सोच में परिवर्तन आएगा और यदि हमारी मानसिक सोच में परिवर्तन आ सकता है, तो प्रत्‍येक मानव जाति की सोच पर भी निश्‍चय ही प्रभाव पड़ेगा, असर देखने को मिलेगा और सोच परिवर्तनीय सिद्ध होगी।
क्‍योंकि यह बात हम सभी भलि-भांतिपूर्वक जानते हैं कि मनुष्‍य/मानव जाति की सोच परिवर्तन करना बहुत ही मुश्किल कार्य है, केवल मात्र हम उनकी सोच में परिवर्तन करने के लिए सही आदर्शों, मूल्‍यों और कृतव्‍यों के प्रति जागरूक करते हुए उन्‍हें गलत मार्ग को छोड़ सही मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित कर सकते हैं और गलत व सही मार्ग को चुनना मनुष्‍य/मानव जाति के स्‍वयं के बस में है। क्‍योंकि जहां हम किसी की आलोचना कर रहें है शायद हो सकता है कि कोई हमारी भी आलोचना कर रहा है, क्‍योंकि हमारे अंदर भी बहुत सी खामियां है, तो हमारी सारी खामियां को कोई व्‍यक्ति मिटा नहीं सकता और ना हम स्‍वयं उन्‍हें दुर कर सकते हैं। हमारा कर्तव्‍य आमजन काे सहयोग प्रदान करना है और उसकी कड़ी या माध्‍यम आप जैसे बुद्धिजीवी नागरिक हैं।..... धन्‍यवाद शुभ सन्‍ध्‍या शहरवासियों।

01/06/2017

जिम्‍मेदार कौन?
वर्तमान में देखने में आ रहा है कि हर कोई अपनी जिम्‍मेदारी से पल्‍ला झाड़ते हुए दूसरे को जिम्‍मेदार ठहरा रहा है, तो आज इसी बात पर सभी महानुवभी, बुद्धिजीवियों, प्रिय शहरवासियों के विचार आमंत्रित करता हूं कि आखिर जिम्‍मेदार कौन है?
1. घर में शौचालय बने होने के उपरान्‍त भी अगर कोई व्‍यक्ति खुले में शोच जा रहा है, तो इसके जिम्‍मेदार कौन?
2. भीड़-भाड़ वाले इलाकों, मुख्‍य चोराहों, व्‍यस्‍तम बाजार आदि स्‍थलों पर मुत्रालय के बने होने के उपरान्‍त भी दीवारों पर पेशाब करना, जिम्‍मेदार कौन?
3. कचरा पात्र के रखे होने के उपरान्‍त सड़क व नालियों में कचरा फेंकना, जिम्‍मेदार कौन?
4. सरकार द्वारा पॉलीथिन पर पूर्णतया प्रतिबन्‍ध होने के उपरान्‍त भी अगर कोई व्‍यक्ति पॉलीथिन की थैलियों को बेचता है, प्रयोग करता है, तो जिम्‍मेदार कौन?
5. दोपहिया वाहन चलाते समय सिर पर हेलमेट नहीं लगाना दण्‍डनीय अपराध है, उसके उपरान्‍त भी नियमों की अवहेलना करते हुए हेलमेट का प्रयोग नहीं करना, जिम्‍मेदार कौन?
6. बिना लाईसेंस के वाहन चलाना दण्‍डनीय अपराध है, उसके उपरान्‍त भी बिना लाईसेंस के वाहन चलाकर नियमों की अवहेलना की जाती है, जिम्‍मेदार कौन?
7. 18 वर्ष से कम उम्र के छोटे-छोटे बच्‍चों द्वारा तेज गति से दूपहिया वाहनों को चलाकर नियमों का उल्‍लघंन किया जाता है, जिम्‍मेदार कौन?
8. रेल आने से पूर्व फाटक को बंद कर दिया जाता है, इसके बावजूद भी कुछ लोग उसके नीचे से पैदल, साईकिल व मोटरसाईकिल लेकर निकल जाते हैं, जिम्‍मेदार कौन?
9. रेल्‍वे प्‍लेटफॉर्म पर भीड़ देख लाईन के दूसरी ओर जाकर खड़ा रहकर गाड़ी आने पर उस पर चढ़ना, जिम्‍मेदार कौन?
10. नशीली दवाओं को बेचना व सेवन करने पर प्रतिबन्‍ध है, उसके उपरान्‍त भी उनको बेचा जाना व सेवन किया जाता है, जिम्‍मेदार कौन?
11. भ्रुण हत्‍या कानूनन अपराध है, उसके उपरान्‍त भी कोख में पल रहे बच्‍चे की हत्‍या करना, जिम्‍मेदार कौन?
12. शादी के लिए लड़की की उम्र 18 वर्ष व लड़के की उम्र 21 वर्ष निर्धारित की गई, इससे कम उम्र में शादी करना कानूनन अपराध है, उसके उपरान्‍त भी नाबालिग लड़की व लड़के की शादी कर दी जाती है, जिम्‍मेदार कौन?
13. बिजली चोरी करना अपराध है, लेकिन उसके उपरान्‍त भी बिजली चोरी की जाती है, जिम्‍मेदार कौन?
14. शिक्षा का अधिकार सभी को है, फिर भी बच्‍चों को शिक्षा ग्रहण नहीं करवाई जाती, जिम्‍मेदार कौन?
15. पेड़ काटना कानूनन अपराध है, उसके उपरान्‍त भी बिना अनुमति के पेड़ काट लिये जाते हैं, जिम्‍मेदार कौन?
16. जल ही जीवन है, जल है तो कल है, इसके उपरान्‍त भी व्‍यर्थ जल की बर्बादी की जाती है, जिम्‍मेदार कौन?
17. बच्‍चे दो ही अच्‍छे, इसके उपरान्‍त भी दो से अधिक संतान को जन्‍म देना, जिम्‍मेदार कौन?
18. बाल श्रम कानूनन अपराध है, फिर भी छोटे बच्‍चों से मजदुरी करवाई जाती है, जिम्‍मेदार कौन?
19. अवैध कब्‍जे करना, अतिक्रमण करना नियमों के विपरीत है, उसके उपरान्‍त भी किये जाते हैं, जिम्‍मेदार कौन?
20. शादी में दहेज लेना, दहेज के लिए प्रताडि़त करना, कानूनन अपराध है, उसके उपरान्‍त भी ऐसा किया जाता है, जिम्‍मेदार कौन?

इन सभी के लिए कानून बने हुए है और लागू भी है, लेकिन क्‍या हमारे द्वारा इनकी पालना की जा रही है, आखिर जिम्‍मेदार कौन?
शुभ संध्‍या प्रिय शहरवासियों, धन्‍यवाद।

Address

Sri Ganganagar
335027

Telephone

+911542445070

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Swach Kesrisinghpur Mission posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Swach Kesrisinghpur Mission:

Share