15/11/2019
Nokia 7.2 Review: क्या आपको ये स्मार्टफोन खरीदना चाहिए?
Nokia का ये स्मार्टफोन कैसा है? क्या है इस स्मार्टफोन की खासियत और क्या आपके लिए ये स्मार्टफोन फायदे का सौदा होगा? इस स्मार्टफोन की कीमत 16,499 रुपये है.
Nokia 7.2 में ट्रिपल रियर कैमरे दिए गए हैं
Nokia 7.1 Android One पर चलता है
तीन साल तक इसमें सिक्योरिटी पैच दिए जाएंगे
एचएमडी ग्लोबल ने सितंबर में Nokia 7.2 लॉन्च किया है. भारत में ये स्मार्टफोन उपलब्ध है. हमने इस स्मार्टफोन का रिव्यू किया है और आपको बताते हैं कि इस कीमत पर क्या ये स्मार्टफोन आपके लिए फायदे का सौदा होगा या नहीं.
डिजाइन और बिल्ड क्वॉलिटी
आजकल ग्लास मेटल डिजाइन वाले स्मार्टफोन्स ट्रेंड में हैं. लेकिन Nokia ने इस स्मार्टफोन को ऑल मेटल बॉडी के साथ पेश किया है. पहली नजर में ये स्मार्टफोन बिल्ड क्वॉलिटी के लिहाज से सॉलिड लगता है. डिजाइन की बात करें तो रियर पैनल पर स्कॉयर शेप्ड कैमरा मॉड्यूल है. इसमें तीन कैमरे हैं और एक एलईडी फ्लैश है. इसके ठीक नीचे फिंगरप्रिंट स्कैनर और नोकिया की ब्रांडिंग है.
फ्रंट में आपको वॉटर ड्रॉप स्टाइल नॉच दिखेगा. इस स्मार्टफोन में पतले बेजल्स हैं और चिन के पास Nokia लिखा है. फोन के दाईं तरफ वॉल्यूम रॉकर और होम बटन दिया गया है, जबकि बाईं तरफ ग्लोइंग बटन है.
स्मार्टफोन के नीचे USB Type C पोर्ट के साथ स्पीकर ग्रिल दिया गया है और ऊपर की तरफ हेडफोन जैक है. फोन होल्ड करने में अच्छा लगता है और खास बात ये है कि ये ज्यादा स्लिपरी नहीं है. आप बिना कवर के भी इसे यूज कर सकते हैं हाथ से फिसलने का डर नहीं है. फोन का रियर पैनल फ्लैट है और फ्रंट भी फ्लैट ही लगता है.
डिजाइन और बिल्ड क्वॉलिटी के मामले में ये स्मार्टफोन Unique लगता है. फोन का मैट फिनिश शानदार है और इसे होल्ड करने में ये प्रीमियम लगता है.
डिस्प्ले
Nokia 7.2 में 6.3 इंच की डिस्प्ले है और ये LCD है जिसका Resolution 2280X1080 का है. डिस्प्ले कलरफुल, ब्राइट और आक्रामक है. ऐप्स में डार्क मोड काफी बेहतर लगता है. व्यूइंग एंगल अच्छा है और आउटडोर में भी आप इसकी डिस्प्ले को देख पाएंगे और कॉन्टेंट पढ़ पाएंगे. अगर Netflix पर फिल्में देखते हैं या जनरल HDR कॉन्टेंट और भी बेहतरीन लगते हैं. डिस्प्ले इतनी ब्राइट है कि आपको इससे कोई दिक्कत नहीं होगी.