23/10/2017
एंड्राइड android एक मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम है जो Linux ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। इसका विकास गूगल द्वारा किया गया है। एंड्राइड का विकास मुख्य रूप से टच स्क्रीन मोबाइल के लिए किया गया है जिसे हम आजकल स्मार्टफोन भी कहते हैं। इसका इस्तेमाल टेबलेट कंप्यूटर में भी किया जाता है। आजकल एंड्राइड पर आधारित कार, टीवी कलाई घड़िया और कई तरह के अन्य उपकरण आ रहे हैं । इस ऑपरेटिंग सिस्टम में सब कुछ टच आधारित है जैसे वर्चुअल कि-बोर्ड, स्वीपिंग, टैपिंग, पिंचिंग इत्यादि। इस ऑपरेटिंग सिस्टम में गेम, कैमरा आदि सुविधाये भी बखूबी उपलब्ध है। एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम इस समय सबसे अधिक इन्सटाल्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है। हर मोबाइल फ़ोन में लगभग आपको एंड्राइड ही इन्सटाल्ड मिलेगा |
आपने देखा होगा कि Laptop किसी भ्ाी company का हो उसमें सामान्यतया Windows ही इन्सटाल्ड हुयी आती है हालाँकि Windows के जैसे बहुत सारे और भी software अाते है, लेकिन company Windows इसलिये डालती है क्योकि विंडोज पे काम करना काफी आसान है और ये आम लोगो को पंसद है और उसके मुताबिक का अभी तक कोई और software आया नही है।
ठीक ऐसे ही Mobile किसी भी company का हो उसमे सामान्यतया Android system ही इन्सटाल्ड हुआ आता है। Android को हम Mobile का operating system कहते है। Android इतना लोकप्रिय है कि इसके एक दिन में 15 lack activation होते है।
Android के लोकप्रिय हाने की एक वजह ये भ्ाी है कि ये दुनिया की सबसे बड़ी company Google का है, और इसको Google की ID द्वारा ही चलाया जाता है, सभ्ाी android devices पहले से ही Google Search, YouTube, Play Store, Gmail, Google Drive के साथ आते है, और ये सभी Apps एक दूसरे के साथ मिलकर एक ही Google ID से चलती है।
Android को mobile मे डालने के बाद mobile एक Mini computer की तरह बना जाता है – इसी Mini computer का हम smartphone भ्ाी कहते है।
Smartphone पर आप लगभग किसी भी तरह की Application चला सकते है। Android Platform के लिये लाखों Apps आती है जिन्हें आप Play Store से download कर सकते हो।