13/10/2022
Thefuturefinance.org
इस बार छोटी और बड़ी दीपावली 24 अक्टूबर को पड़ेगी। 25 को आंशिक सूर्यग्रहण होने के कारण सूतक काल रहेगा जिसकी वजह से गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को होगी। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि इस महीने करवा चौथ के साथ ही अन्य त्योहार भी पड़ेंगे।
तिथिवार त्योहार इस प्रकार हैं करवा चौथ 13 अक्टूबर : शात 6:11 बजे से रोहणी नक्षत्र लग रहा है। रोहिणी नक्षत्र में चंद्रमा का पूजन बेहद शुभ फलदाई माना माना गया है। चंद्रोदय शाम 7:55 बजे होगा और 8:07 बजे लखनऊ में दिखेगा। मौसम के अनुसार चांद के बादलों में छिपे होने की संभावना है। ऐसे में समय के अनुसार अर्घ्य दिया जा सकता है। अष्टमी 17 अक्टूबर : संतान की लंबी आयु की कामना माताएं व्रत रखती हैं इस दिन शिव योग एवं सिद्ध योग है। धनतेरस 23 अक्टूबर : त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 22 अक्टूबर को शाम 6:02 बजे हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 23 अक्टूबर शाम 6:03 बजे होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार 23 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा। इसमें धनवंतरि की पूजा, मां लक्ष्मी और कुबेर का पूजन और सोना, चांदी, बर्तन घरेलू सामान की खरीदारी करते हैं। 23 अक्टूबर को प्रदोष व्रत होगा और शनि भी मार्गी हो रहे हैं, जो कई राशियों के जीवन में धन, संपत्ति, समृद्धि लाएंगे।इस बार छोटी और बड़ी दीपावली एक ही दिन 24 को
छोटी दीपावली (नरक चतुर्थी एवं हनुमान जयंती ) 24 अक्टूबर को ही मनेगी। 23 अक्टूबर को शाम 6:04 बजे से चतुर्दशी तिथि शुरू होगी और 24 अक्टूबर तक शाम 5:28 तक रहेगी। उदया तिथि अनुसार 24 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी है और हनुमान जयंती भी मनाई जाएगी। इसी दिन शाम 5:28 बजे अमावस्या तिथि लग जाएगी जो 25 अक्टूबर शाम 4:19 बजे तक रहेगी, क्योंकि 25 अक्टूबर प्रदोष काल से पहले अमावस्या समाप्त हो जाएगी इसलिए 24 अक्टूबर को ही दीपावली मनाई जाएगी।
इस दिन लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर को है। इस दिन प्रदोष काल - शाम 05:25 बजे से 06:13 बजे तक, वृषभ लग्न में शाम 06:44 बजे से रात 08:37 बजे तक सिंह लग्न में रात 01:19 से रात 03 :26 तक पूजन किया जा सकता है।