Bundelkhand buniyaadi adhikar manch

Bundelkhand buniyaadi adhikar manch RIGHT BASED ORG.

प्रिय पूजा जी भगवान सूर्य के संग संग 12 परिक्रमा लगाने हेतु आपको बधाई एवं शुभकामना.. तुम्हारा साथी डॉ देवेंद्र कुमार कें...
19/11/2021

प्रिय पूजा जी
भगवान सूर्य के संग संग 12 परिक्रमा लगाने हेतु आपको बधाई एवं शुभकामना..
तुम्हारा साथी
डॉ देवेंद्र कुमार
केंद्रीय समवयक
बुंदेलखंड बुनियादी अधिकार मंच

सुख का दाता सब का साथी शुभ का यह संदेश है,माँ की गोद, पिता का आश्रय मेरा मध्यप्रदेश है। विंध्याचल सा भाल नर्मदा का जल जि...
01/11/2021

सुख का दाता सब का साथी शुभ का यह संदेश है,
माँ की गोद, पिता का आश्रय मेरा मध्यप्रदेश है।

विंध्याचल सा भाल नर्मदा का जल जिसके पास है,
यहां ज्ञान विज्ञान कला का लिखा गया इतिहास है।
उर्वर भूमि, सघन वन, रत्न, सम्पदा जहां अशेष है,
स्वर-सौरभ-सुषमा से मंडित मेरा मध्यप्रदेश है।

सुख का दाता सब का साथी शुभ का यह संदेश है,
माँ की गोद, पिता का आश्रय मेरा मध्यप्रदेश है।

चंबल की कल-कल से गुंजित कथा तान, बलिदान की,
खजुराहो में कथा कला की, चित्रकूट में राम की।
भीमबैठका आदिकला का पत्थर पर अभिषेक है,
अमृत कुंड अमरकंटक में, ऐसा मध्यप्रदेश है।

क्षिप्रा में अमृत घट छलका मिला कृष्ण को ज्ञान यहां,
महाकाल को तिलक लगाने मिला हमें वरदान यहां,
कविता, न्याय, वीरता, गायन, सब कुछ यहां विषेश है,
ह्रदय देश का है यह, मैं इसका, मेरा मध्यप्रदेश है।

सुख का दाता सब का साथी शुभ का यह संदेश है,
माँ की गोद, पिता का आश्रय मेरा मध्यप्रदेश है।
डॉ देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव
केंद्रीय समन्वयक
बुंदेलखंड बुनियादी अधिकार मंच

One stop  solution center हेतु आवेदन आमंत्रित सभी जन सुविधा केंद्र विहीन ग्रामो में.....  सम्पर्क शिवानी राजपूत टीम मंच
26/07/2021

One stop solution center
हेतु आवेदन आमंत्रित
सभी जन सुविधा केंद्र विहीन ग्रामो में.....
सम्पर्क
शिवानी राजपूत
टीम मंच

बुंदेलखंड राज्य की लड़ाई तेज़ करनी ही होगी आज बुंदेलखंड बुनियादी अधिकार मंच के केंद्रीय समन्वयक डॉ देवेंद्र कुमार श्रीवास्...
31/05/2021

बुंदेलखंड राज्य की लड़ाई तेज़ करनी ही होगी
आज बुंदेलखंड बुनियादी अधिकार मंच के केंद्रीय समन्वयक डॉ देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव को बुंदेलखंड के सर्वाणिगिन विकास में अहम भूमिका निभाने हेतु स्व शंकर लाल मेहरोत्रा स्मृति सम्मान 2021से नवाजा गया डॉ श्रीवास्तव को ये सम्मान बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के अध्यक्ष प्रवीण पांडेय जी द्वारा उनके निज निवास में जाकर दिया गया.......

प्रिय साथियो... कुटुंब ऍप के माध्यम से हमने अपने सभी स्वैच्छिक कार्यकर्ता और पुरे देश में फैले साथियो हेतु एक आकर्षक प्र...
04/04/2021

प्रिय साथियो...
कुटुंब ऍप के माध्यम से हमने अपने सभी स्वैच्छिक कार्यकर्ता और पुरे देश में फैले साथियो हेतु एक आकर्षक प्रस्ताव लेकर आये है जिससे हम सदस्य स्वैच्छिक कार्यकर्ता साथी के आपातकालीन समय में कम से कम दो लाख कि मदद दी जा सके..
स्वैच्छिक कार्यकर्ता जो सदस्य बन सकता है -वे साथी जो किसे भी समाज सेवा संगठन में दस वर्ष कार्य कर चुके हो और अभी भी कर रहे हो वे सदस्य बन सकते है इसके लिए उन्हें 7007311933या bbamindia .com पर अपना अनुभव पत्र वर्तमान में सेवा का प्रकार दो फोटो के साथ जुड़ने हेतु आवेदन करना होगा. तथा कुटुंब ऍप द्वारा निर्गत किया गया आई डी देना होगा
सोशल वर्कर सिक्योरटी कम्पनी एक्ट के तहत पंजीकृत होगी एक प्रकार से ये फार्मर्स प्रोडूसर्स ऑर्गेनिजेशन कि तरह ही कार्य करेगी
प्रत्येक राज्य से दो सदस्य निदेशक मंडल में लिए जायेंगे जिन्हे मदद के समय विशेष मत देने का अधिकार होगा
सोशल वर्कर को सर्वप्रथम सदस्य्ता लेनी होगी
जिस संस्था में सोशल वर्कर कार्य करता है उसके मुख्य कार्यकारी अगर उसके संस्था में दस साथी है तो वे सामूहिक सदस्य्ता दिलवा सकते है वशर्ते सदस्यों ने अपनी सेवा के दस वर्ष पुरे कर लिए हो
इस पर आप सबके राय अपेक्षित है
सादर
डॉ देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव
निदेशक.
शोशल वर्कर सिक्योरिटी काउन्सिल भारत
कुटुंब ऍप के लिए निम्न पर क्लिक करे
जनशक्ति वाहिनी भारत का कुटुंब एप्प आ गया है ।

सभी पदाधिकारी और सदस्य नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके एप्प इंस्टॉल करें और अपना पहचान पत्र डाउनलोड करें 👇👇
https://kutumb.app/jan-shakti-vahini-bharat?ref=DH8RG
इसे शेयर करे ताकि लाखो वमेन्टियर तक ये आवाज पहुंच सके....

जनशक्ति वाहिनी के दो बड़े अनुषांगिक संगठन फतेहपुर विकास मंच और विवेकनन्द यूथ क्लब है जिसमे हज़ारो सदस्य है उनका डिट....

02/04/2021

कुमार देवेन्द्र is inviting you to a scheduled Zoom meeting.

Topic: स्वैच्छिक संगठनों में कार्यरत साथियो कि आपातकालीन सुरक्षा के मुद्दे पर राष्ट्रीय बहस
Time: Apr 3, 2021 11:00 AM Pacific Time (US and Canada)

Join Zoom Meeting
https://us04web.zoom.us/j/7070901205?pwd=QlBLR2x4YlBsaXh0cGR1YjRMMzUyUT09

Meeting ID: 707 090 1205
Passcode: fvm20210

Zoom is the leader in modern enterprise video communications, with an easy, reliable cloud platform for video and audio conferencing, chat, and webinars across mobile, desktop, and room systems. Zoom Rooms is the original software-based conference room solution used around the world in board, confer...

प्रशसनीय पहल.... बुंदेलखंड में पानी के प्रबंधन पर एक सार्थक पहल
21/01/2021

प्रशसनीय पहल....
बुंदेलखंड में पानी के प्रबंधन पर एक सार्थक पहल

28/12/2020

तबियत सही न होने के कारण आज होने वाली लाइव वार्ता स्थगित करना पड रहा है बुंदेलखंड के सभी साथियो से क्षमा....
कुमार देवेंद्र

28/12/2020

बुंदेलखंड के साथी ध्यान दे
आज कृपया इस पेज पर शाम 4 बजे लाइव आने का प्रयास करे कुछ बाते हो बुंदेलखंड के गौरव की
@केंद्रीय समन्वयक

प्रिय फतेहपुर वासियो जय श्री राम  मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम द्वारा लंकेश्वर रावण पर विजय की कहानी सनातन चली आई है। इसी ...
06/10/2019

प्रिय फतेहपुर वासियो
जय श्री राम
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम द्वारा लंकेश्वर रावण पर विजय की कहानी सनातन चली आई है। इसी स्मृति में विजय दशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया है। आदिग्रंथ, ऋग्वेद में 'उत्तिष्ठितः जागृतः प्राप्यबरान्निबोधतः' कहा है, अर्थात्‌- ओ आर्यपुरुष उठ! विजय को प्राप्त कर! तेरी भुजाओं में बल है, तुझे कौन जीत सका है।
आदि सूत्र इस बात को स्पष्ट करते हैं कि वह तोप, तलवार से प्राप्त की जाने वाली विजय नहीं थी, उसके मूल में सेवाधर्म प्रमुख था, सदाचार था, मानवीय गहन संवेदना, दया, करुणा, प्रेम, सहानुभूति जैसे गुणों द्वारा प्राणी मात्र पर विजय प्राप्त करने की बात थी,
दशहरे के दिन पान खाने और बजरंगबली को चढ़ाने का विशेष महत्व है। पान को विजय का सूचक माना गया है। पान का 'बीड़ा' शब्द का एक महत्व यह भी है इस दिन हम सन्मार्ग पर चलने का 'बीड़ा' उठाते हैं।
पान प्रेम का पर्याय है। दशहरे में रावण दहन के बाद पान का बीड़ा खाने की परम्परा है। ऐसा माना जाता है दशहरे के दिन पान खाकर लोग असत्य पर हुई सत्य की जीत की खुशी को व्यक्त करते हैं, और यह बीड़ा उठाते हैं कि वह हमेशा सत्य के मार्ग पर चलेंगे। जानकार कहते हैं कि पान का पत्ता मान और सम्मान का प्रतीक है। इसलिए हर शुभ कार्य में इसका उपयोग किया जाता है।
दशहरे के दिन पान खाने की परम्परा पर वैज्ञानिकों का मानना है कि जिस तरह चैत्र नवरात्र में पूरे नौ दिन तक मिश्री, नीम की पत्ती और काली मिर्च खाने की परम्परा है। क्योंकि इनके सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। उसी तरह शारदेय नवरात्रि का समय भी ऋतु परिवर्तन का समय होता है। इस समय संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा सबसे ज्यादा होता है।
ऐसे में यह परम्परा लोगों की बीमारियों से रक्षा करती है। नौ दिन के उपवास के बाद लोग अन्न ग्रहण करते हैं जिसके कारण उनकी पाचन की प्रकिया प्रभावित होती है। पान का पत्ता पाचन की प्रक्रिया को सामान्य बनाए रखता है। इसलिए दशहरे के दिन शारीरिक प्रक्रियाओं को सामान्य बनाए रखने के लिए पान खाने की परम्परा है।
फतेहपुर विकास मंच के संस्थापक सदस्य माननीय सदर विधायक श्री विक्रम सिंह जी एवं टीम मंच ने इसी श्रेष्ठ परम्परा का निर्वहन करते हुए इस बार के विजयोत्सव में पान का बीड़ा ,पगड़ी एवं सांकेतिक तलवार रामादल को भेंट कर भ्रस्टाचार ,एवं समाज मे व्याप्त कुरीतियों पर विजय प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है टीम मंच ने 18 लक्ष्यों पर भेंट देना तय किया है जिसमे शिक्षा, स्वास्थ्य पर्यावरण, वन ,समाजसेवा, पत्रकारिता साहित्य, पंचायत ,विज्ञान एवं तकनीक, सुरक्षा ,कृषि एवं बागवानी ,दिव्यांग कल्याण ,संगठन निर्माण ,मानवाधिकार ,नशामुक्ति ,जल सरंक्षण ,स्वछता शामिल है
जिन लोगो को ये भेंट दी जानी है उनके नाम कल सुबह 11 बजे ऑनलाइन किये जायेंगे ।
एक बार पुनः जनपद के इस गौरवमयी सांस्क्रतिक चेतना कार्यक्रम में सहभागिता हेतु आपकी उपस्थित प्रार्थनीय ।
निवेदक
टीम मंच

29/10/2016
विश्व आदिवासी दिवस पर विश्व के सभी आदिवासी भाई बहन को बधाई एवं मंगल कामनाये ! आइये समज की इस सौच को बदले ! एकता के सूत्र...
09/08/2016

विश्व आदिवासी दिवस पर विश्व के सभी आदिवासी भाई बहन को बधाई एवं मंगल कामनाये ! आइये समज की इस सौच को बदले ! एकता के सूत्र मे देश को bandhe !

“इस देश में पैदा होने का

मतलब है-

आदमी का जातियों में बंट जाना

और गलती से तुम अगर हो गए पैदा

जंगल में

तो तुम कहलाओगे

आदिवासी-वनवासी-गिरिजन

वगैरह-वगैरह

आदमी तो कम से कम

कहलाओगे नहीं ही।”

Address

Raj Pailece GANDHI CHOWK PANNA
Panna

Telephone

+91 94246 70821

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bundelkhand buniyaadi adhikar manch posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bundelkhand buniyaadi adhikar manch:

Share