06/03/2013
संता (प्रीतो से)- मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं।
प्रीतो (संता से) - पर मैं तुमसे बड़ी हूं। पूरे एक साल।
संता- कोई बात नहीं। मैं एक साल बाद शादी कर लूंगा।
महिला (थर्मामीटर गलत पढ़कर फोन पर)- डॉक्टर साहब, कृपया जल्दी आइये। मेरे पति का टेम्परेचर 120 है।
डॉक्टर- अगर ऐसा है तो फिर मेरा काम नहीं! आप फायर ब्रिगेड को फोन कीजिये।
एक आदमी अपने दोस्त के घर गया डोरबेल बजाई ..
डिंग डोंग. टिंग टोंग
एक बच्चा बाहर आया
आदमी- बेटा पापा घर पर हैं?
बच्चा- अंकल पापा तो बाजार गए हैं!
आदमी- चलो बड़े भाई को बुला दो?
बच्चा- जी वो क्त्रिकेट खेलने गया है!
आदमी- बेटा मम्मी तो होंगी घर पर?
बच्चा- जी वो किट्टी पार्टी में गई हैं!
आदमी गुस्से में- तो बेटा तुम घर पर क्यों बैठे हुए हो तुम भी कहीं चले जाओ।
बच्चा- जी मैं भी तो अपने दोस्त के घर आया हुआ हूं!
एक बार एक आदमी अपने घर के पीछे पेड़ लगाने कि लिए गढ्ढा खोद रहा था कोई 2 फुट खोदने के बाद उसे एक दीपक मिला उसने उसे बाहर निकाला और उसे साफ करने लगा अचानक ही उससे एक जिन्न प्रकट हो गया और कहने लगा मैं तुम्हारी तीन इच्छाएं पूरी कर सकता हूं!
उस आदमी ने कहा ये तो बहुत अच्छा है!
जिन्न ने कहा तुम मुझे पहले ये बताओ तुम सबसे च्यादा नफरत किससे करते हो, उस आदमी ने कहा कि मैं अपने पड़ोस में रहने वाले वकील से सबसे च्यादा नफरत करता हूं जिन्न ने कहा देखो तुम्हारी जो भी तीन इच्छाएं होगी या जो भी तुम मांगोगे वकील को उसका दुगना मिलेगा!
उस आदमी ने जल्दबाजी में जिन्न से कहा कि उसे 1 करोड़ रूपए दे दो जिन्न ने कहा ठीक है पर वकील को दो करोड़ मिलेंगे!
उस आदमी ने अपनी दूसरी इच्छा भी जल्द ही मांग ली उसने जिन्न से कहा कि उसे एक बहुत बड़ा बंगला नौकरों के साथ चाहिए जिन्न ने कहा मिल जायेगा पर वकील को दो बंगले मिलेंगे वो भी नौकरों के साथ!
अब उस आदमी कि आखिरी इच्छा बची थी उस आदमी ने सोचा कि मैं जो भी मांग रहा हूँ वकील को उसका दुगना मिल रहा है बड़े सोच विचार के बाद उसने जिन्न से कहा कि मेरी आखिरी इच्छा ये है कि आप मुझे मार-मार कर अधमरा कर दो!
जिमी एक मनोचिकित्सक के पास गया उसने कहा डॉक्टर मैं बहुत मुसीबत में हूं मैं जब भी बिस्तर पर जाता हूं मुझे ऐसा लगता है जैसे कोई बिस्तर के नीचे है मैं तो पागल ही हो जाता हूं!
मनोचिकित्सक ने कहा तुम एक साल तक अपने आप को मेरे हवाले कर दो एक हफ्ते में तीन बार मेरे पास आया करो और मैं तुम्हारे डर को दूर कर दूंगा!
सर आपकी फीस कितनी है?
एक बार की 500 रुपये। क्चक्त्र> कोई बात नहीं मैं उस पर ही सो जाऊंगा, जिमी ने कहा!
6 महीने बाद वही डॉक्टर जिमी को एक गली में मिला मनोचिकित्सक ने पूछा, तुम उसके बाद मुझसे मिलने क्यों नहीं आये?
जिमी ने कहा, अरे आपकी फीस एक बार की 500 रुपये थी, जब की बढ़ई ने सिर्फ 50 रुपये ही मुझे ठीक कर दिया!
ऐसा कैसे हुआ!
उसने पलंग की टांगे काट दी, अब उसके नीचे कोई कैसे रहेगा!
एक तीन साल का बच्चा हॉस्पिटल के बाहर बैठा अपनी मां का इन्तजार कर रहा था जो अंदर डाक्टर के पास गयी थी, तभी एक गर्भवती महिला वहां आयी!
बच्चे ने बड़ी उत्सुकता से उस महिला को पूछा, आपका पेट इतना बड़ा क्यों है? उसने कहा मेरे पेट में बच्चा है!
उसने हैरानी से कहा क्या आपके पेट में बच्चा है?
उसने कहा हां बिलकुल!
तब छोटे से बच्चे ने बड़ी उलझन के साथ कहा, क्या यह असली बच्चा है?
उसने कहा, हां बिलकुल, ये असली बच्चा है!
फिर उसने हैरानी और चौंकते हुए उसकी तरफ देखते हुए कहा, फिर तुमने इसे क्यों खाया?
एक नवविवाहित जोड़ा शादी के बाद रहने के लिए शहर में आया!
वहां उन्होंने एक कमरा लिया और नए पड़ोसियों के साथ रहने लगे, एक सुबह महिला ने देखा कि उनकी पड़ोसन ने कपड़े धोकर बाहर सुखाने के लिए डाले है!
उसने कपड़ों की तरफ देखा और कहा, लगता है इसे कपड़े साफ करना नही आते देखो कितने गंदे रखे हैं, उसे कपड़े धोने का अच्छा साबुन इस्तेमाल करना चाहिए?
उसके पति ने भी देखा और उस वक्त चुप ही रहा!
इसके बाद लगातार दो तीन सप्ताह तक वह महिला उसी प्रकार उस महिला के बारे में बोलती रही! फिर एक महीने बाद एक सुबह जब महिला ने देखा तो हैरानी के साथ अपने पति से कहने लगी, देखो लगता है आज इसने अच्छे साबुन का इस्तेमाल किया है और अब इसे कपड़े धोने भी आ गए है, मुझे हैरानी है कि इसे ये सब किसने सिखाया होगा?
उसके पति ने कहा आज सुबह मैं जल्दी उठ गया था और मैंने अपने कमरे की खिड़कियां साफ की है!
एक बार गणित के शिक्षक ने पप्पू को बुलाया और अपनी कापी चेक कराने के लिए कहा।
पप्पू- मास्टरजी मैंने तो होमवर्क किया ही नहीं।
मास्टर- तुम्हारा तो पढने में मन ही नहीं लगता, अब बताओ की होमवर्क ना करने का तुम्हारे पास क्या बहाना है?
पप्पू- जी मास्टर जी वो कल आपने जो गुणा-भाग समझाया था ना वो मुझे समझ नहीं आया।
मास्टर- नालायक तुम्हें वह सामान्य सा गुणा-भाग समझ नहीं आया, मैं जब तुम्हारी उम्र का था तो 15-15 अंकों वाला गुणा-भाग चुटकियों में कर देता था।
पप्पू- कर देते होंगे मास्टर जी, क्योंकि आपको पक्का कोई अच्छा टीचर पढ़ाता होगे।
पति-पत्नी में झगड़ा हो रहा था।
पति- अब अगर तुमने एक शब्द भी और कहा तो मेरे अंदर का जानवर जाग जायेगा!
पत्नी- ठीक है, ठीक है तुम्हारे अंदर जो जानवर बैठा है उसे जाग जाने दो भला चूहे से भी कोई डरता है . !!!
एक कंजूस आदमी का बेटा अपनी गर्लफे्रंड के साथ घूमने गया।
लौटकर आया तो कंजूस ने पूछा- कितने रुपए उड़ा आए?
बेटा- ढाई सौ।
यह सुनकर कंजूस नाराज होकर गालियां देने लगा।
बेटा- और क्या करता बापू.. उसके पास इतने ही थे?