19/08/2026
न चले बिजनेस तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स ……… ?
जब भी आप कोई नया बिजनेस शुरू करते हैं तो आशा करते हैं आपका बिजनेस दिनोंदिन तरक्की करता रहे, लेकिन कई बार ऐसा नहीं होता।
बिजनेस न चलने के कई कारण हो सकते हैं। दुकान या ऑफिस का वास्तु दोष भी आपके बिजनेस की तरक्की में रुकावट डाल सकता है।
मधुबनी शहर के प्रसिद्ध ज्योतिषी व अंक नक्षत्र वेता श्री राजेश नायक कहते है आज हम आपको कुछ ऐसे वास्तु टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें ध्यान में रख आप अपना बिजनेस चमका सकते हैं, ये टिप्स इस प्रकार हैं-
1. दुकान में ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) को बिल्कुल खाली रखें। पानी की व्यवस्था इसी स्थान पर करें। पूजा स्थान भी ईशान कोण में रखें तो और भी बेहतर रहेगा।
2. ईशान कोण की स्वच्छता ग्राहकों को आकर्षित करती है इसलिए इस स्थान को साफ-सुथरा बनाए रखें।
3. दुकान में भारी सामान या जूते-चप्पल ईशान कोण में रखें हुए हों तो तुरंत हटा दें, क्योंकि इससे व्यापार में नुकसान हो सकता है।
4. दुकान में सामान रखने की सही दिशा उत्तर है। लंबे समय तक रखे जाने वाले माल को दक्षिण में, स्टॉक खत्म करने वाले माल को वायव्य कोण (उत्तर-पश्चिम)में रखें।
5. विद्युत उपकरण जैसे बिजली का मीटर, स्विच बोर्ड और इनवर्टर आदि की व्यवस्था आग्नेय कोण (पूर्व-दक्षिण) में करें, तो बेहतर रहेगा।
6. सीढ़ियां ईशान कोण के अतिरिक्त किसी भी दिशा में रख सकते हैं।
7. दुकान के मालिक का बैठने का स्थान नैऋत्य कोण (दक्षिण-पश्चिम)में या दक्षिण दिशा में इस प्रकार हो कि मुख पूर्व या उत्तर में रहें।
श्री राजेश नायक कहते है ऑफिस में अपनाएं ये फेंगशुई टिप्स ….?
1. अगर आपके कार्यालय में छोटी और ऊंची खिड़कियां हैं जिनसे कुछ नहीं दिखता तो लैंडस्केप पोस्टर का इस्तेमाल करें। ऐसे पोस्टर कार्यालय में लगाने से लंबी दूरी तक देखने का एहसास होता है।
2. अगर आपके कार्यालय की खिड़की से कुछ ऐसा नजर आता है जो आपको देखना अच्छा नहीं लगता हो तो खिड़की पर पर्दा लगाएं।
3. अगर खिड़की से बाहर कोई खूबसूरत और प्रोत्साहन देने वाला नजारा है तो कमरे में एक बड़ा शीशा लगाना अच्छा रहता है, इससे कमरे में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा।
4. आपके डेस्क को दिखाने वाला शीशा सांकेतिक रूप से आपके काम को दोगुना कर सकता है। आय के मामले में भी यह आपके लिए अच्छा हो सकता है। डेस्क को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखना चाहिए नहीं तो शीशा गंदगी को दोगुना बढ़ा देगा।
5. अपने व्यवसाय में दबदबा बनाने के लिए व्यक्ति को ऐसी जगह पर बैठना चाहिए जहां से दरवाजा स्पष्ट दिखाई दे, लेकिन दरवाजे के ठीक सामने न बैठें। अगर कोई व्यक्ति अपने कार्यालय में अच्छी स्थिति में नहीं है तो इसका अर्थ है कि व्यवसाय की गतिविधियों पर उसका नियंत्रण नहीं है। ऐसे में फेंगशुई का इस्तेमाल उसे सकारात्मक नतीजे दे सकता है।
श्री राजेश नायक कहते है वास्तु शास्त्र जितना विस्तृत है उतना ही फायदेमंद है। वास्तु में ऐसे अनेक उपाय बताए गए हैं जिनके माध्यम से आपके व्यवसाय में तरक्की हो सकती है, जैसे कि किस व्यवसाय के लिए कौन से रंग की दुकान उपयुक्त रहेगी ,रंग यदि व्यवसाय के अनुकूल हो तो बहुत ही जल्दी उन्नति होती है और सफलता की गाड़ी सरपट दौड़ने लगती है।
वास्तु के अनुसार, किस व्यवसाय के लिए दुकान में कौन सा रंग करवाना चाहिए। इसकी जानकारी इस प्रकार है-
1. यदि आपकी ज्वैलरी की दुकान है, तो आपको अपनी दुकान में गुलाबी, सफेद या आसमानी कलर करवाना चाहिए। इससे आपको लाभ होगा।
2. अगर आपका किराना व्यवसाय है तो आपके लिए अपनी दुकान में हल्का गुलाबी, आसमानी तथा सफेद रंग करवाना शुभ रहेगा।
3. लाइब्रेरी या स्टेशनरी शॉप में पीला, आसमानी अथवा गुलाबी कलर करवाना अच्छा रहेगा। इससे आपका व्यवसाय चल निकलेगा।
4. रेडिमेड गारमेंट या अन्य किसी प्रकार के वस्त्रों की दुकान में हरा, हल्का पीला या आसमानी रंग करवाना चाहिए।
5. मेडिकल, क्लिनिक या अन्य कोई चिकित्सा से संबंधित संस्थान हो तो उसके लिए गुलाबी, आसमानी अथवा सफेद रंग शुभ रहता है।
6. अगर आपकी गिफ्ट शॉप या जनरल स्टोर है तो उसके लिए हल्का गुलाबी, सफेद, पीला या नीला रंग लकी रहेगा।
7. अगर आपकी इलेक्ट्रिक या इलेक्ट्रॉनिक्स की शॉप है तो आपको अपनी शॉप में सफेद, गुलाबी, आसमानी या हल्का हरा रंग करवाना चाहिए।
8. ब्यूटी पार्लर में सफेद अथवा आसमानी रंग करवाना शुभ रहता है।
ज्योतिष कोई परमात्मा नहीं
🎉यह आपका मार्ग दर्शक है.🎉
Astrologer .. Rajesh Nayak
Mobile no.... 09835434568......08809738768
https://www.facebook.com/BhagayDarshan?ref=stream
Astrology Services :-
Rajyog Prediction,
Relationship Astrology,
Marriage Prediction, Chart Matching Astrology, Education Prediction, Business And Mony Astrology,
Career Prediction, Health, Child, Pregnanacy Astrology,
🎉Astrology Experience 29 year🎉
🎉PAYMENT OPTION🎉🎉