Cyber cell Kullu

Cyber cell Kullu cyber awareness page

 #साईबर  #अपराध  #जानकारी  #ही  #बचाव #सत्य  #घटना  #पर  #आधारित #अंजान  #फेसबुक  #फ्रैंड  #रिक्वेस्ट  #से  #सावधान Kull...
22/09/2023

#साईबर #अपराध #जानकारी #ही #बचाव
#सत्य #घटना #पर #आधारित
#अंजान #फेसबुक #फ्रैंड #रिक्वेस्ट #से #सावधान

Kullu Police
आईए आज आपको एक बार फिर से वर्तमान में हो रहे साईबर क्राईम के बारे में अवगत करवाते हैं । दिनांक 21-09-2023 को कुल्लू निवासी एक शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक कुल्लू को शिकायत पत्र दिया जिसमें शिकायतकर्ता ने बतलाया कि फेसबुक पर उसकी दोस्ती एक विदेशी व्यक्ति से हुई जिसने खुद को इंगलैण्ड का रहने वाला व पेशे से डाक्टर होना बतलाया । उक्त व्यक्ति ने यह भी बतलाया कि वह अपोलो अस्पताल दिल्ली में छह महिने के लिए काम करने के लिए आएगा तथा दिल्ली में ही रहेगा । कुछ दिनों बाद में उपरोक्त व्यक्ति ने शिकायतकर्ता को बतलाया कि वह भारत आ गया है तथा उसने ए टी एम कार्ड खराब होने का बहाना लगा कर शिकायतकर्ता से मदद के नाम पर पैसे ठगने शुरू कर दिए जोकि शिकायतकर्ता ने उपरोक्त व्यक्ति द्वारा बतलाए गए अलग- अलग खातों तथा गूगल पे नंबरों पर कुल बारह लाख बीस हजार पांच सौ (1220500/-) रूपए भेज दिए । उपरोक्त व्यक्ति ने यह झांसा भी दिया था कि वह शिकायतकर्ता के खाते में 25000 डॉलर भेज रहा है लेकिन शिकायतकर्ता के खाते में कोई भी पैसा नहीं आने पर उपरोक्त व्यक्ति ने बतलाया कि वह इंगलैण्ड बापिस जाकर शिकायकर्ता को मंहगा गिफ्ट भेजेगा । उसके बाद मुंबई एअरपोर्ट पर कस्टम डियुटी के नाम पर भी उपरोक्त शिकायतकर्ता से पैसे ठगे गए हैं । पुलिस अधीक्षक कुल्लू ने लोगों से अपील की है कि इस तरह अंजान व्यक्तियों की फेसबुक रिक्वेस्ट स्वीकार न करें तथा न ही किसी के झांसे में आकर पैसों का लेन-देन करें । अगर कोई इस तरह की डिमांड करता है तो इसकी रिपोर्ट तुरंत पुलिस में करें ।

 #साईबर अपराध  #जानकारी ही वचाब  #सत्य घटना पर आधारित   Shopping  से सावधानआईए आज आपको वर्तमान में हो रहे साईबर क्राईम क...
19/09/2023

#साईबर अपराध #जानकारी ही वचाब

#सत्य घटना पर आधारित

Shopping से सावधान

आईए आज आपको वर्तमान में हो रहे साईबर क्राईम के बारे में अवगत करवाते हैं । दिनांक 15 सितम्बर 2023 को एक व्यक्ति को एक अन्जान मोबाइल नम्बर से फोन आया और फोन करने वाले व्यक्ति ने अपने आप को का प्रतिनिधी बताया और कहा कि आपका का Delivery address गलत है । इसे ठीक करवाना होगा । शिकायतकर्ता ने से कुछ पार्सल मंगवाए थे जिस कारण उसे विश्वास हो गया । Delivery address ठिक करवाने के लिए फोन करने वाले व्यक्ति ने व्हटस एप के माध्यम से एक लिंक शेयर किया जो .0.apk नाम से दिखाई दे रहा था । शिकायतकर्ता ने विश्वास करते हुए दिए गए link पर Click कर दिया । Click करते ही शिकायतकर्ता के मोबाइल फोन का कन्ट्रोल दुसरे व्यक्ति के पास चला गया । मौके का फायदा उठाते हुए साईबर अपराधी ने पलक झपकते ही शिकायतकर्ता के बैंक खाता से 95000/- हजार रुपये किसी अन्य खाता में ट्रांसफर कर लिए । यह Link असल में mobile remote control application थी जो शिकायतकर्ता के मोबाइल फोन में साइबर अपराधी ने चालाकी से Install करवाई थी । इसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस थाना मनाली में अपनी शिकायत दर्ज करवाई । आगे की कार्यवाही पुलिस थाना मनाली और साईबर सैल द्वारा की जा रही है ।

#कुल्लू पुलिस आम जनता से आग्रह करती है कि किसी भी अन्जान Link पर कलिक न करें । Link की भली भांती जांच कर लें या पुलिस को सुचित करें । साईबर क्राईम का शिकार होने पर 1930 या नजदीक पुलिस थाना में रिपोर्ट करें ।

 #साईबर  #अपराध  # जानकारी ही वचाव # WhatsApp पर तुरंत चेंज करें ये सेटिंग, नहीं तो हो सकते हैं Cyber Attack के शिकारअगर...
18/11/2022

#साईबर #अपराध # जानकारी ही वचाव #

WhatsApp पर तुरंत चेंज करें ये सेटिंग, नहीं तो हो सकते हैं Cyber Attack के शिकार

अगर आप WhatsApp यूजर्स हैं तो आपको सावधानी बरतने की जरूरत है । आपके WhatsApp Account पर साइबर क्रिमिनल की नजर हो सकती है । आजकल फिर से व्हाट्ïस एप हैकर्स Active हो गए हैं । ऐसे में आपको अलर्ट रहने की जरूरत है । आइए तो हम आपको बताते हैं Cyber Attack से बचने के तरीके ।
WhatsApp सेटिंग्स में बदलाव की जरूरत
WhatsApp दुनिया भर में लोकप्रिय है और करीब करीब हर Smartphone यूजर्स WhatsApp का इस्तेमाल करता है । ऐसे में WhatsApp अकाउंट Cyber Criminal के निशाने पर है । साइबर सुरक्षा अधिकारियों ने यूजर्स को WhatsApp Settings में बदलाव करने की चेतावनी दी है । Hackers और Scammers हमेशा वॉट्सएप पर अटैक के लिए नए नए तरीके ढूंढते हैं । साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने वॉट्सएप यूजर्स को यह सुनिश्चित करने के लिए चेतावनी दी है कि वे ऐप में प्रदान की गई सुरक्षा Settings का उपयोग करें । ऐसा न करने पर आपको निशाना बनाया जा सकता है। Cyber Expert का कहना है कि वॉट्सएप अकाउंट की सुरक्षा के लिए कोई अतिरिक्त व्यवस्था करने की आवश्यकता नहीं है ।

इसका समाधान WhatsApp के भीतर ही है । आपको बस इतना करना है कि इसे चालू करें । इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि आप अपने Settings में जाकर Two Step Verification को एक्टिव करें । इसके एक्टिव होने से साइबर हमलों को कई गुना कम किया जा सकता है ।
ऐसे करें वॉट्सएप पर Two Step Verification एक्टिव
– आप अपने WhatsApp Settings को ओपेन करें ।
– इसके बाद Account पर टैप कर टू-स्टेप वेरिफिकेशन Option पर पहुंचे ।
– अब इसे Enable करें और अपनी पसंद का छह अंकों का Pin दर्ज कर इसकी पुष्टि करें ।
– अगर आप अपने E mail को एड करना चाहते हैं तो ईमेल दर्ज कर एक्सेस करे या Skip कर सकते हैं।
– अंत में, Email Address की पुष्टि करें।
Screen Lock Configure कर सुरक्षित करें ।
इसके अलावा कुछ अन्य महत्वपूर्ण Security Settings हैं । इन्हें भी आप अपना सकते हैं। Two Step Verification प्रक्रिया के अलावा, साइबर-सुरक्षा विशेषज्ञ Screen Lock को कॉन्फिगर करने का भी सुझाव देते हैं । वहीं अगर आप अपने Smartphone को नियमित रूप से अपडेट करते हैं, तो आपको सेटिंग्स का अतिरिक्त ध्यान रखना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि अगर आप नए फोन या Device पर वॉट्सएप इंस्टॉल करते हैं, तो आपकी गोपनीयता या Security Settings रीसेट हो जाएंगी । इसलिए, आपको स्क्रीन लॉक जोडऩे या अन्य परिवर्तन करने की आवश्यकता हो सकती है ।

इसी तरह से साईबर अपराध और इसके वचाव सम्बन्धित नई नई जानकारी के लिए कुल्लू पुलिस के Cyber Cell Kullu page को Follow करें ।

25/10/2022

#साईबर अपराध जानकारी ही वचाब ।

आईए एक बार फिर से आपको वर्तमान समय में प्रचलित साईबर क्राईम के बारे में कुछ रोचक जानकारी से अवगत करवाते हैं । जो इस प्रकार से है ।

#क्या #करें #और #क्या #न #करें ।

1 किसी भी प्रकार के कस्टमर केयर नम्बर को गुगल में सर्च न करें ।
2 आँनलाईन शाँपिंग करते वक्त विश्वसनीय बैवसाईट का चुनाव करें ।
3 बिजली के बिल भुगतान या अपडेट सम्बन्धित टैक्सट मैसेज पर दिए गए नम्बर पर काँल न करें ।
4 किसी भी लिंक पर कलीक करने से पहले एक बार जाँच अवश्य कर लें ।
5 ATM कार्ड नम्बर, CVV, CVC ,OTP इत्यादी किसी से शेयर न करें ।
6 फेसबुक पर नामालूम फ्रैंड रिक्वस्ट को स्वीकार न करें ।
7 किसी भी काँल पर अपनी बैंक सम्बन्धि निजी जानकारी शेयर न करें ।
8 5G अपग्रैडेशन सम्बन्धि किसी भी मैसेज या काँल का जबाब न दें ।
9 सोशल मिडिया पर अपनी निजी जानकारी व फोटो इत्यादी शेयर न करें ।
10 Google Pay, Phone Pay, Paytm इत्यादी UPI एप को प्रयोग करने से पहले सम्पूर्ण जानकारी हासिल करें ।
11 लुभावने आँफर या लाँटरी के झाँसे में न आएं ।
12 सोशल मीडिया पलेटफार्म के पासवर्ड किसी से शेयर न करें ।
13 सोशल मीडिया पलेटफार्म और व्हटसएप पर अश्लील तस्वीरें व वीडियो शेयर न करें ।

हम आशा करतें हैं उपरोक्त जानकारी आपके लिए फायदेमंद साबित होगी । इसी तरह से साईबर क्राईम से जुड़ी हुई नई नई जानकारी प्राप्त करने के लिए कुल्लू पुलिस के फेसबुक पेज Cyber cell Kullu को Like, Comment, Share और Follow करें ।

22/10/2022

crime # jaankari hi bachhav

Never share OTP to anyone

Always Use Profile guard and two way authentication in Facebook and what's app

Avoid to post your personal photos on social media platforms

Never share your ATM card number and CVV,CVC code

Never search customer care number on GOOGLE

Never send any vulgar video or photo to anyone

Never install or download unknown APP

Do not trust unknown callers.

Please verify before clicking on any link.

20/10/2022


आप सभी को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाये, यह दिपावली आपके घर में सुख समृद्धि और आशीर्वाद लेकर आए और माँ लक्ष्मी की कृपा आप पर ऐसे ही बनी रहे परन्तु कुछ असामाजिक तत्व है जिनको ये खुशी अच्छी नहीं लगती और वो हम सबके साथ फाइनेंसियल अपराध करते है उन सबसे बचने के लिए हमे कुछ बातो का ध्यान रखना होगा जो निम्न प्रकार हैं |
1. किसी भी ऑफर के झांसे में न आएं, पहले उस ऑफर के बारे में पूर्णतया जान ले |
2. अपने बैंक खाते से जुड़ी खुफिया जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ सांझा ना करें |
3. किसी भी होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन और अन्य किसी लोन या दिवाली ऑफर के लिए कोई कॉल आता हैं तो उसका रेस्पॉन्स ना दे जब तक की उस ऑफर की कोई ऑफिसियल जानकारी न हो |
4.आपका बैंक आपसे कभी भी OTP, CVV ,DOB और ATM पिन नहीं मांगता हैं अगर कोई फ़ोन कॉल पर बैंक का अधिकारी बताकर आपसे इन सभी कि जानकारी मांगता हैं तो ऐसे फ़ोन कॉल का जवाब ना दें |
5.ATM कार्ड का प्रयोग सुरक्षित ATM में करें तथा अपना ATM कार्ड किसी अनजान को ना दें |
6. हाल ही के सबसे पॉपुलर क्राइम की बात करे तो वो ये है की कोई अपनी पहचान आर्मी पर्सन बताता है और अपनी कोई ओल्ड कार ,बाइक ,स्कूटी या अन्य कोई सामग्री ऑनलाइन या OLX पर बेचने की बात करता है तो उस पर ट्रस्ट/ विश्वास न करे |
7. ऑनलाइन ट्रांजेक्शन सुरक्षित वेबसाइट (https) से ही करें |
* हैप्पी दीपावली * साइबर सेफ दीपावली *

धन्यवाद !
साईबर सैल जिला कुल्लू ।

साईबर अपराध  #जानकारी ही बचाव साईबर सैल कुल्लू द्वारा माह जुलाई 2022 में कुल 164000/-रुपये की ठगी की राशी को लौटाया लोगो...
08/08/2022

साईबर अपराध #जानकारी ही बचाव
साईबर सैल कुल्लू द्वारा माह जुलाई 2022 में कुल 164000/-रुपये की ठगी की राशी को लौटाया लोगों को ।
माह जुलाई 2022 में साईबर सैल कुल्लू में तीन अलग-अलग शिकायतों में साईबर अपराधी द्वारा आम लोगों से ठगी गई कुल 164000/-रुपये (एक लाख चौसठ हजार रुपये) की राशी को असल मालिक को वापिस करवाया । क्रमबार विवरण निम्न प्रकार से है ।
#प्रथम शिकायत में शिकायतकर्ता को साईबर अपराधी ने अपने आप को बैंक का प्रतिनिधी बताते हुए फोन किया और शिकायतकर्ता से ATM Card नम्बर और OTP नम्बर की जानकारी प्राप्त कर ली । इसके बाद साईबर अपराधी ने Net Banking के जरीए शिकायतकर्ता के खाता से 50000/- रुपये की राशी को ऐंठ लिया ।

#दुसरी शिकायत में साईबर अपराधी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को फोन करके अपने आप को डाक्टर बतलाया व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एरिया में गर्भवति महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ शिशु सुरक्षा योजना के तहत दी जाने बाली सहायता राशी के बारे में बताया और एक स्थानीय गर्वभति महिला के साथ Conference Call के माध्यम से खाता नम्बर और OTP की जानकारी हासिल की व देखते ही देखते साईबर अपराधी ने गर्वभति महिला के खाता से 24000/- रुपये की राशि को ऐंठ लिया ।
#तीसरी शिकायत में मणिकर्ण घाटी की जरी नामक जगह में एक स्थानीय नागरिक जो Gas Agency चलाता है, को साईबर अपराधी ने फोन करके बतलाया कि यह भारतीय सेना से है और मणिकर्ण में सरकारी स्कूल के पास भारतीय सेना का एक कैम्प लगना है । कैम्प में इनको गैस सिलेण्डर की जरुरत रहेगी । गैस सिलेण्डर लेने के लिए साईबर अपराधी ने शिकायतकर्ता को Advance Payment करने के लिए QR Code भेजा । इसके बाद शिकायतकर्ता को बतलाया कि आप इसे Scan करके पहले भारतीय सेना के खाता में 5 रुपये भेजें, इसके बाद आपको Advance Payment आपके खाता में आ जाएगी । शिकायत कर्ता ने साईबर अपराधी द्वारा दिए गए QR Code को Scan किया व Scan करते ही शिकायत कर्ता के खाता से 90000/- रुपये की राशी कट गई ।

उपरोक्त तीनों ही शिकायतों में शिकायत कर्ताओं ने तुरन्त साईबर सैल कुल्लू से सम्पर्क किया व साईबर सैल कुल्लू द्वारा तुरन्त UPI Get Ways का पता करके साईबर अपराधी द्वारा ठगी गई राशि को शिकायतकर्ताओं के खातों में वापिस करवाया ।

साईबर अपराध से बचने और अपने आपको साईबर की जानकारी से Update रखने के लिए फेसबुक में जाकर Kullu Cyber Cell के पेज को Like करें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि आम जनता को जागरुक करके उनकी मेहनत की कमाई को ठगने से बचाया जा सके ।

21/06/2022

साइबर अपराध #जानकारी ही बचाव
आइए आज आपको एक नए प्रकार के साइबर अपराध के बारे में अवगत करवाते हैं । आजकल साईबर अपराधी लोगों को किसी अन्जान नम्बर से Message करते हैं जो इस इस प्रकार से है, “Dear Consumer, Your Electricity power will be disconnected tonight at 9.30 pm from electricity office because your previous month bill was not update. Please contact immediately with our electricity officer no 6289785630”
इस मैसेज में बताया गया है कि आपका पिछले महिने का बिजली का बिल अपडेट नहीं हुआ है जिस कारण आज रात 9:30 बजे आपकी बिजली का कनैक्शन काट दिया जाएगा । बिल अपडेट करने के लिए दिए गए बिजली कार्यालय के नम्बर पर तुरन्त फोन करें । कोई भी ग्राहक नहीं चाहता कि मेरे घर की बिजली का कनैक्शन काट दिया जाए । ऐसे में ग्राहक दिए गए नम्बर पर काँल कर देता है और दुसरी तरफ साईबर अपराधी मौके का फायदा उठा कर ग्राहक से बैंक की गोपनीय जानकारी, OTP इत्यादि हासिल कर लेता है व पलक झपकते ही ग्राहक के खाता से मोटी रक्म को साईबर अपराधी ऐंठ लेता है ।
इसलिए हमेशा ध्यान रखें आपको कभी भी किसी भी मैसेज, फोन कॉल पर अपने बैंक से संबंधित, अपने आधार से संबंधित ,अपने आप से संबंधित जानकारी शेयर नहीं करनी है ! नाही आपको किसी अनजान लिंक पर या आए हुए SMS पर रिप्लाई करना है, अगर भूल बश आपने रिप्लाई कर दिया या कॉल कर दिया है तो ओटीपी तो बिल्कुल भी शेयर ना करें क्योंकि एक बार आपके द्वारा बताया गया ओटीपी का मतलब आपका खाता #साफ और किसी भी व्यक्ति के बोलने पर कभी भी कोई भी ऐप जैसे की टीम विवर इत्यादि डाउनलोड नहीं करना है क्योंकि उसको डाउनलोड करने से आपके मोबाइल का कंट्रोल ही दूसरे अपराधी के पास चला जाता है !

@$ #मतलब ओटीपी कभी नहीं बताना है, ओटीपी बिल्कुल भी नहीं बताना है # # # # # # #

साइबर से संबंधित हो रही घटनाओं की जानकारी तथा साइबर अपराध से बचने के लिए इस पेज से जुड़े रहें और इस पेज से जुड़ने के लिए दाहिनी ओर जो लाइक का बटन आता है उस को दबाए ताकि जब भी कोई नई जानकारी इस पेज के माध्यम से शेयर की जाए तो आप तक पहुंचे

साइबर सैल जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश

Cybercell kullu   workसाइबर सेल कुल्लू ने अगस्त माह मे ठगी की 8 शिकायत मामलों मे कुल*1 लाख 25 हजार 840* रुपए करवाये बापि...
12/09/2021

Cybercell kullu work

साइबर सेल कुल्लू ने अगस्त माह मे ठगी की 8 शिकायत मामलों मे कुल
*1 लाख 25 हजार 840* रुपए करवाये बापिस

जिला कुल्लू पुलिस का साइबर सेल लगातार साइबर अपराधियों पर नज़र रखता है तथा समय समय पर सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यमों से लोगों को जागरूक करने का प्रयास भी करता है परन्तु फिर भी ठगी के मामले बेहद बढ़ रहे हैं अभी भी बहुत सारे लोग जाने अनजाने में ठगी का शिकार हो रहे हैं साइबर अपराधी प्रतिदिन अलग अलग तरह से नये नये तरीके ढूंढ कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं इसी कड़ी में अगस्त माह में जिला कुल्लू में कुछ शिकायतें दर्ज हुई जिन पर साइबर सेल कुल्लू ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आठ शिकायतों में शिकायतकर्ताओं के 125840 रूपये वापिस शिकायतकर्ता के बैंक खातों में पहुँचा दिए हैं।ज्यादातर यह देखने में आया कि आजकल साइबर अपराधी साइबर अपराध करने के लिए हर किसी के मोबाईल पर *text message* भेजते हैं जिसमें लिखा गया होता है कि उनका बीएसएनएल का या एयरटेल का या जियो का सिम कार्ड बंद हो रहा है और उसको तुरंत अपडेट करवाएं अन्यथा सेवाएं बंद हो जाएंगी और text मे ही बात करने के लिए अपराधी ने अपना एक नंबर भी दिया होता है बहुत सारे लोग जाने अनजाने में उस नंबर पर कॉल बैक कर देते हैं ताकि वो अपना सिम कार्ड चालू रख सकें और फिर वो अपराधी उक्त व्यक्ति से बात करके एक *क्विक स्पोर्ट* नामक एप्प डाउनलोड करवाता है और उसके माध्यम से विक्टिम के, मोबाइल का कंट्रोल हासिल कर लेता, है और, ऑनलाइन बैंकिंग, के माध्यम, से विक्टिम, का खाता, खाली कर देता, है इस तरह का अपराध करने में, अपराधी को, ओटीपी लेने की, आवश्यकता भी नहीं रहती और जाने अनजाने में बहुत सारे लोग यह समझते हैं कि उन्होंने कोई ओटीपी तो शेयर नहीँ किया इसलिए उनसे ठगी, नहीं होगी , परन्तु वो ठगी का शिकार हो चुके होते हैं और उन्हें तब पता चलता है जब वो अपना बैंक बैलेंस चैक करते है

साइबर सेल इंचार्ज ने बताया, कि ठगी, के मामले लगातार बढ़ रहे, हैं, साइबर अपराधी अलग अलग तरीके, से, ठगी, को अंजाम दे। रहे हैं बार बार लोगों हर संभव माध्यम से जागरूक किया जा रहा है परन्तु अभी भी जागरूकता की बहुत ज्यादा आवश्यकता है।

साइबर इंचार्ज ने यह भी बताया कि साइबर अपराध में जितनी जल्दी हो सकता है रिपोर्ट करें अगर आप पन्द्रह से बीस मिनट के अंदर पुलिस को इन्फॉर्म कर देते हैं तो आपके पैसे बचाने की संभावना ज़्यादा रहती है अगर आप तुरंत पुलिस थाना क्या साइबर सेल पहुँचने में असमर्थ हूँ तो आप व्हाट्सएप्प के माध्यम से भी कुल्लू जिला के शिकायतकर्ता मोबाइल नंबर 8219681731, 8219681732 पर अपने साथ हुई ठगी की रिपोर्ट कर सकते हैं परंतु साथ ही साथ पुलिस थाना में शिकायत करें और संबंधित बैंक से अपनी पासबुक की कॉपी का अपडेट भी हासिल करें क्योंकि किसी भी ट्रांजेक्शन को कैंसल करवाने के लिए ट्रांजेक्शन आईडी का होना बहुत आवश्यक होता है इसलिए आप रिपोर्ट करने से पहले ट्रांजेक्शन आईडी कन्फर्म कर लें और वो भी पुलिस को साथ में बताए!

*अगर आप सोशल मीडिया के यूजर हैं तो कृपया दी जा रही जानकारी को समझे और अपने आप को साइबर खतरे से सुरक्षित रखे*

1. किसी भी ऑफर के झांसे में न आवे, पहले उस ऑफर के बारे में पूर्णतया जान ले |
2. अपने बैंक खाते से जुड़ी खुफिया जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ सांझा ना करें |
3. किसी भी होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन और अन्य किसी लोन या दिवाली ऑफर के लिए कोई कॉल आता हैं तो उसका रेस्पॉन्स ना दे जब तक की उस ऑफर की कोई ऑफिसियल जानकारी न हो |
4.आपका बैंक आपसे कभी भी OTP, CVV ,DOB और ATM पिन नहीं मांगता हैं अगर कोई फ़ोन कॉल पर बैंक का अधिकारी बताकर आपसे इन सभी कि जानकारी मांगता हैं तो ऐसे फ़ोन कॉल का जवाब ना दें |
5.ATM कार्ड का प्रयोग सुरक्षित ATM में करें तथा अपना ATM कार्ड किसी अनजान को ना दें |
6. हाल ही के सबसे पॉपुलर क्राइम की बात करे तो वो ये है की कोई अपनी पहचान आर्मी पर्सन बताता है और अपनी कोई ओल्ड कार ,बाइक ,स्कूटी या अन्य कोई सामग्री ऑनलाइन या OLX पर बेचने की बात करता है तो उस पर ट्रस्ट/ विश्वास न करे |
7. ऑनलाइन ट्रांजेक्शन सुरक्षित वेबसाइट (https) से ही करें |
8.दोस्तो कोरोना वैक्सीन के लिये आये हुए फ़ोन को अटेंड न करें, रेजिस्ट्रेशन के नाम पर आप का आधार कार्ड का नम्बर मांगा जाएगा फिर कहेंगे कि आप के मोबाइल पर OTP आएगा वो हम को बताओ आप का रेजिस्ट्रेशन हो जाएगा और वैक्सीन आप को जल्द मिल जाएगी और जैसे ही आप ने OTP बताया आप का बैंक एकाउंट खाली हो सकता है।
9.अपनी और अपने परीजनो की फोटो, विडियो या कोई भी जानकारी Facebook, Whatsapp, Twitter, Instagram में पोस्ट करने में और Profile Picture और Status अपडेट करने में एक बहुत बड़ा जोखिम है, अत: ये जोखिम उठाने से पहले ये फोटो और विडियो एक बार अवश्य देख लें, वरना कहीं बाद में पछताना ना पड जाए |

10.यह हमेशा सलाह दी जाती है कि, कभी भी Google पर ग्राहक सेवा केंद्र का नंबर न खोजें। सीधे सम्बन्धित वेबसाइटों पर जाएँ।

11.कोई भी लिंक क्लिक व एप डाऊनलोड करते वक्त बहुत सावधानी बरतें...! जरा सी लापरवाही आपके साथ धोखाधड़ी की वारदात को जन्म दे सकती है...

12. पासवर्ड जितना स्‍ट्रांग होगा उतना ही आपका डेटा भी सुरक्षित होगा। अक्षरों, संख्याओं और विशेष कैरेक्‍टर्स को जोड़कर पासवर्ड को स्‍ट्रांग बनाएं। अलग-अलग खातों के लिए हमेशा अलग आईडी/पासवर्ड का चयन करें

13. किसी भी अनजान वीडियो कॉल को ना उठाये आजकल अनजान मोबाइल नंबरों, से लड़की बनकर आपसे बात करने, का प्रयास करते हैं और आपका एक छोटा सा वीडियो गलत तरीके से इस्तेमाल करके आपको ठगी का शिकार बना सकते है।

साइबर अपराध जानकारी ही बचाव

साइबर अपराध  #जानकारी ही बचावआइये आज जानते हैं एक और नये अपराध के बारे में।कोरोना काल में साइबर फ्रॉड  के मामले लगातार ब...
22/08/2021

साइबर अपराध #जानकारी ही बचाव

आइये आज जानते हैं एक और नये अपराध के बारे में।कोरोना काल में साइबर फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। महामारी के कारण ज्यादातर लोग घर से काम कर रहे हैं तो वहीं बच्चों की पढाई भी ऑनलाइन चल रही है। इसी वजह से जालसाज गलत जानकारी देकर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। एक ताज़ा मामला सामने आया है जिसमें जालसाज एसएमएस व वॉट्सऐप पर एक मैसेज वायरल कर रहे हैं। इस मेसेज में दावा किया जा रहा है कि सरकार ऑनलाइन पढ़ाई के लिए छात्रों को फ्री में लैपटॉप, टेबलेट और स्मार्टफोन दे रही है।

साइबर पुलिस ने लोगों को आगाह किया है कि ऐसे किसी फ़र्ज़ी लिंक या वेबसाइट पर निजी जानकारी सांझा न करें। इस मैसेज के साथ एक लिंक भी दिया जाता है। जिसमें सुविधा का लाभ उठाने के लिए आवेदन करने वाले को अपनी निजी डिटेल भरने के लिए कहा जा रहा है। ऐसे में यदि आप इस लिंक पर अपनी निजी डिटेल भरते हैं तो आप साइबर फ्रॉड का शिकार हो सकते है।

वॉट्सऐप पर वायरल हुए इस मैसेज में साइबर ठग लोगों से मैसेज को शेयर करने की अपील भी कर रहे हैैं, जिसमें साइबर ठगों की ओर से कहा गया है कि ‘इस मैसेज को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें. ताकि जिन लोगों को लैपटॉप की आवश्यकता हो, वे इसे प्राप्त कर सकें और हमारे देश की साक्षरता दर में सुधार किया जा सके

राज्य साइबर थाना साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के फर्जी वायरल मैसेज पर विश्वास न करें। इसके साथ ही अपनी निजी जानकारी मैसेज में दिए गए लिंक पर साझा न करें।

#साइबर_पुलिस_की_आम_लोगों_को_सलाह

साइबर पुलिस के मुताबिक उपरोक्त सन्देश व अन्य लिंक द्वारा भेजे गए मिलिसीएस लिंक से आप अपनी सुरक्षा कर सकते हैं। इसके लिए जरुरी है कि ईमेल, सोशल मीडिया या एसएमएस के जरिए प्राप्त संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। भले ही किसी विश्वसनीय व्यक्ति से भेजा गया हो। साथ में हमेशा अपने ब्राउज़र में लिंक टाइप करके ही खोजें।

उपरोक्त मेसेज व लिंक्स केवल साइबर अपराधियों द्वारा ठगी के उदेश्य से भेजना पाया गया है। ऐसे में इन मेसेज पर भरोसा न करें और न ही इनके लिंक खोलें। ऐसा करने से आप ठगी के शिकार हो सकते हैं

Address

Kullu
175101

Telephone

+918219681731

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Cyber cell Kullu posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Cyber cell Kullu:

Share