23/10/2025
भाई-बहन के पवित्र प्रेम का यह पर्व,
स्नेह, विश्वास और अपनापन का प्रतीक है।
बहन की आरती में छिपा होता है आशीर्वाद,
और भाई की मुस्कान में झलकता है विश्वास।
दूरियाँ चाहे जितनी भी हों,
यह रिश्ता दिल से हमेशा जुड़ा रहता है।
इस भाई दूज पर, हर बहन का आशीर्वाद
भाई को मिले खुशियों का संसार —
और हर भाई अपनी बहन के चेहरे पर
मुस्कान यूँ ही बनाए रखे सदा।