Bairwa Hostel Jaipur

Bairwa Hostel Jaipur hostel provides a wooden bed, a mattress, a study table, a chair and a wardrobe to each student.The hostel has uninterrupted electricity and water facility

बैरवा बंधुऔ से बैरवा छात्रावास जयपुर के संबंध में अनुरोध प्रिय, बंधुओं , आपको सूचित किया जाता है कि, राजस्थान की राजधानी जयपुर में बैरवा समाज के छात्रावास का निर्माण कार्य प्रगति पर है, क्योंकि इस छात्रावास को 1+5 मंजिल बनाने का लक्ष्य है। ग्राउंड फ्लोर का निर्माण कार्य वर्ष 2015 में पूर्ण हो गया था इसमें 15 कमरे 2 सुविधा कक्ष 1 मीटिंग हाल है तबसे ही 30 छात्र अध्यनरत हैं। उक्त ग्राउंड फ्लोर का नि

र्माण कार्य संस्था के तत्कालीन अध्यक्ष श्री आर. के. आकोदिया के सान्निध्य में सम्पूर्ण हुआ था। प्रथम मंजिल का निर्माण कार्य भी वर्तमान अध्यक्ष श्री दीपचंद बैरवा जी के सान्निध्य में सम्पूर्ण हो गया है जिसका लोकार्पण अति शीघ्र करवाया जा रहा है। प्रथम मंजिल पर 16 कमरे 1कार्यालय 2 सुविधा कक्ष 1डाइनिगं हाल विद किचन बनकर तैयार हैं। इस फ्लोर का लोकार्पण हो जाने पर कुल 60 लडकों के रहने की व्यवस्था हो जायेगी।

यह छात्रावास बैरवा समाज के आर्थिक सहयोग से बना है। यह छात्रावास परिसर 2000 वर्ग मीटर की परिधि में बना हुआ है ा राजधानी में बैरवा समाज की इतनी बड़ी धरोहर होना समाज के लिए गौरव की बात है ा इसके निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग राशि राजस्थान सहित मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात आदि के बैरवा बंधुओं ने दिया है। जिसके लिए बैरवा शिक्षा प्रचार एवं सहायतार्थ समिति आपका आभार व्यक्त करती है। जिन बंधुओं ने अभी तक इस पुनीत कार्य में सहयोग नहीं किया है, जो समाज के गरीब छात्रों को शिक्षा दिलान में सहयोगे की भावना रखते हैं उनसे अनुरोध है कि बैरवा छात्रावास के निर्माण की प्रगति बनाये रखने के लिए अपना आर्थिक सहयोग प्रदान करें।

निवेदक:= बाबूलाल महुवा कोषाध्यक्ष बैरवा शिक्षा प्रचार एवं सहायतार्थ समिति (बैरवा छात्रावास) जयपुर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय बैरवा महासभा

Address

Jagatpura
Jaipur
302017

Telephone

+919982303813

Website

http://www.abbmsraj.org/#

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bairwa Hostel Jaipur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bairwa Hostel Jaipur:

Share