04/09/2021
The Corona epidemic took away the means of livelihood of poor women and their families working in the unorganized sector. They also lost their working capital. Rachna Mahila Griha Udyog is an industrial cooperative organization of poor working women of the unorganized sectors, which has taken its steps forward to restore their livelihood.
Surveying marginal women farmers and directly buying the crops (cereals and spices) produced by them in Dhar, Barwani, Dewas and Khandwa. We organized training for them to prepare Green Pulse Chunks, Papadam, Chips and Chakli. We also started processing units at Dhar, Dewas and Ujjain for grinding of the spices. We started marketing of the ready products, cereals and pulses under the brand 'Rahhwa'. For this, 1,000 women from villages and cities were given marketing training. They were given materials to sell on credit. This initiative helped them in restarting their livelihood and their life slowly begins to come on track.
The living example of which are ‘Leela Gehlod and Kanta Akodia’ of Ujjain. Earlier, they used to sell coconuts outside temples, but it wasn’t enough in sustaining their livelihood as they could only earn Rs.2,000 per month. Then they became a part of co-operative initiative and took training of marketing and started selling Rahhwa products along with coconuts. Now they sell goods worth Rs.1,000-1,2000 per day and earn Rs.3,000-3,500 per month, which is fulfilling their basic needs.
कोरोना महामारी ने असंगठित क्षेत्र में कार्यरत ग़रीब महिलाओं एवं उनके परिवारों के आजीविका के साधन छीन लिए। उनकी सारी कार्यशील पूँजी ख़त्म हो गयी। रचना महिला गृह उद्योग असंगठित क्षेत्रों की गरीब श्रमजीवी महिलाओं की औद्योगिक सहकारी संस्था है जिसने इनकी आजीविका को पुन: स्थापित करने हेतु अपने कदम आगे बढ़ाए।
सीमांत महिला किसानों का सर्वे कर के धार, बड़वानी, देवास, खंडवा और उज्जैन में उनके द्वारा उत्पादित फ़सलों को सीधे ख़रीदा जिसमें अनाज और मसाले प्रमुख है। उनके लिए बड़ी, पापड़, चिप्स, चकली और मसाले तय्यार करने के प्रशिक्षण आयोजित किए। मसालों की कुटाई और पिसाई हेतु धार, देवास और उज्जैन में प्रोसेसिंग यूनिट प्रारम्भ की। तय्यार उत्पाद जैसे पिसे और खड़े मसाले और अनाज की मार्केटिंग ‘रहवा’ ब्रांड के अंतर्गत शुरू की। इसके लिए गाँव और शहरों की 1,000 महिलाओं को मार्केटिंग प्रशिक्षण दिए। इनको सामग्री उधार पर बेचने हेतु दी। इस पहल ने उन्हें अपनी आजीविका फिर से शुरू करने में मदद की और उनका जीवन धीरे-धीरे पटरी पर आने लगी।
इसका जीवंत उदाहरण है उज्जैन के लीला गहलोद और कांता आकोदिया। वे पहले मंदिर के बाहर नारियल बेचने का कार्य करते थे परंतु इस कार्य से उन्हें ज़्यादा कमाई नहीं हो पाती थी। वो सिर्फ़ 2,000 रुपए महीना ही कमा पाती थी। फिर वे सहकारी पहल का हिस्सा बने और मार्केटिंग प्रशिक्षण लिया और उन्होंने नारियल के सामान के साथ रहवा के उत्पाद भी बेचने शुरू किए। अब वो प्रतिदिन 1,000-1,200 रुपए का सामान बेच देते है और महीने के 3,000-3,500 रुपए तक कमाई कर लेते है जिससे उनकी मूलभूत आवश्यकता पूर्ण हो रही है।