21/12/2019

आपका शहर
होम
देश
राज्य
ई-पेपर
विदेश
न्यूज़ ब्रीफ
झारखंड चुनाव
हिन्दुस्तान स्मार्ट
मनोरंजन
क्रिकेट
खेल
पॉडकास्ट
प्रवासी भारतीय
वीडियो
पंचांग-पुराण
बिजनेस
गैलरी
कॅरियर-जॉब्स
हेल्थ
लाइफस्टाइल
ओपिनियन
गैजेट्स
ऑटो
क्राइम
जोक्स
नंदन
हिन्दुस्तान सिटी
वायरल न्यूज़
बिहार
पटना
भागलपुर
मुजफ्फरपुर
आरा
बेगूसराय
बिहारशरीफ
बक्सर
छपरा
गोपालगंज
हाजीपुर
जहानाबाद
सीवान
गया
औरंगाबाद
भभुआ
नवादा
सासाराम
बांका
अररिया
कटिहार
खगड़िया
किशनगंज
मधेपुरा
मुंगेर
पूर्णिया
सहरसा
लखीसराय
जमुई
सुपौल
दरभंगा
मधुबनी
बगहा
बेतिया
मोतिहारी
समस्तीपुर
सीतामढ़ी
होमबिहारगोपालगंज
इंटर की छात्रा को स्कॉर्पियो ने दो सौ मीटर तक घसीटा

हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजUpdated: Fri, 20 Dec 2019 06:25 PM IST
अ+अ-
कोचिंग से वापस लौट रही इंटर की छात्रा स्कॉर्पियो की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गई। चालक उसको दो सौ मीटर तक घसीटता रहा। बाद में स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो रोक कर उसमें फंसी छात्रा को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। चिंताजनक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। उधर, चालक को पकड़कर लोगों ने उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। ईंट-पत्थर से स्कॉर्पियो को क्षतिग्रस्त भी कर दिया। बताया जाता है कि स्थानीय थाने के चकरवां गांव के चंद्रशेखर भगत की 16 वर्षीया पुत्री शिवानी कुमारी बीपीएस कॉलेज में इंटर की छात्रा है। वह शुक्रवार को भी वह खजुरहां मोड़ स्थित एक निजी कोचिंग से पढ़कर वापस लौट रही थी। जैसे ही वह भोरे चारमुहानी के पास पहुंची, तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो की घेराबंदी कर उसे रोक दिया व उसमें फंसी शिवानी को बाहर निकालकर तत्काल इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भोरे पहुंचाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। स्कॉर्पियो कटेया के शब्बीर अंसारी की बताई जा रही है।