Shwet shakti sangthan

Shwet shakti sangthan Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Shwet shakti sangthan, I T I Road FATEHPUR, Fatehpur.

हमारे संगठन  के महासचिव डॉ देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव जी की आज बारहवीं शादी की सालगिरह है आदरणीय दीदी श्रीमती पूजा श्रीवा...
19/11/2021

हमारे संगठन के महासचिव डॉ देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव जी की आज बारहवीं शादी की सालगिरह है आदरणीय दीदी श्रीमती पूजा श्रीवास्तव एवं डॉ कुमार सर को टीम श्वेत शक्ति परिवार की तरफ से हार्दिक शुभकामनाये.... हमारे लिए गर्व की बात है जब डॉ कुमार गंभीर किडनी फेल्योर के शिकार होकर डायलिसिस पर है उन्हें इस कठिन और पीड़ादायी प्रक्रिया से बचाने सावित्री बनकर हमारी दीदी जी ने अपनी किडनी डोनेट कर उनकी जान बचाने का फैसला किया है.....
आप दोनों को बिग सैल्यूट एवं बधाई
शुभकामनाओ सहित
टीम श्वेत शक्ति संगठन परिवार

H'indu card once again...न हाथों में चूड़ी, न माथे पर बिंदी-सिंदूर..वोटों के लिए वाड्राइन फिर से बदली रूप..पचपन साल की अ...
18/11/2021

H'indu card once again...
न हाथों में चूड़ी, न माथे पर बिंदी-सिंदूर..
वोटों के लिए वाड्राइन फिर से बदली रूप..
पचपन साल की अधबूढ़ी अम्मा आज की लड़की हूं बयां करती फिर रही है..... पता नहीं आज चित्रकूट के रामघाट में विराजे हमारे आराध्य महादेव का मत्स्यगजेंद्र नाथ जी के स्वरूप मंदिर में जाने के पहले नास्ते में कहीं बीफ (गौ मांस) का सेवन न किया हो इस बहरूपिया परिवार की जीती जागती बाड्राईन ने 😠 हमारा मंदिर अशुद्ध कर गई 😥

One stop  solution center हेतु आवेदन आमंत्रित सभी जन सुविधा केंद्र विहीन ग्रामो में.....  सम्पर्क शिवानी राजपूत टीम मंच
26/07/2021

One stop solution center
हेतु आवेदन आमंत्रित
सभी जन सुविधा केंद्र विहीन ग्रामो में.....
सम्पर्क
शिवानी राजपूत
टीम मंच

02/04/2021

कुमार देवेन्द्र is inviting you to a scheduled Zoom meeting.

Topic: स्वैच्छिक संगठनों में कार्यरत साथियो कि आपातकालीन सुरक्षा के मुद्दे पर राष्ट्रीय बहस
Time: Apr 3, 2021 11:00 AM Pacific Time (US and Canada)

Join Zoom Meeting
https://us04web.zoom.us/j/7070901205?pwd=QlBLR2x4YlBsaXh0cGR1YjRMMzUyUT09

Meeting ID: 707 090 1205
Passcode: fvm20210

Zoom is the leader in modern enterprise video communications, with an easy, reliable cloud platform for video and audio conferencing, chat, and webinars across mobile, desktop, and room systems. Zoom Rooms is the original software-based conference room solution used around the world in board, confer...

13/06/2020

प्रिय साथियो !
टीम मंच की तरफ से शुभकामना ।
साथियो ,इस कोरोना कॉल को सदियों तक याद रखा जाएगा इस दौरान की समस्त यादों को संजोने हम कोरोना कॉल एवं अन्तरवेद का संघर्ष पुस्तक के माध्यम से संजोने का प्रयास कर रहे है जानकारों का मत है कि आने वाले कुछ माह इस महामारी से निपटने हेतु बहुत महत्वपूर्ण है हम सबको अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए परिवार एवं समाज की सुरक्षा हेतु कदम बढ़ाना ही होगा हम आश्वस्त है कि प्रत्येक नागरिक इस हेतु सजग भी है और सतर्क भी हम आप सब लोगो की रचनात्मकता को दिल से सैल्यूट करते हुए कुछ प्रतियोगिता में आपकी सहभागिता हेतु अनुरोध करते है जिससे आपके उत्कृष्ठ योगदान को आने वाली पीढियां याद रखे प्रतियोगिता के निम्न विषय है
1 मास्क निर्माण प्रतियोगिता -इसमें मास्क बनाते हुए एक फोटो और बनाया गए मास्क जिनकी संख्या आपके परिवार के सदस्यों की संख्या गुने 2 के हिसाब से बनाकर सबमिट करना होगा ।
2 कविता लेखन प्रतियोगिता -इसमें आपको कोरोना कॉल पर अपनी स्व लिखित प्रमाणीकरण के साथ भेजना होगा
3 चित्रकला प्रतोयोगिता -कोरोना कॉल की स्थित दर्शाता एक 12 गुने 12 इंच के सफेद पेपर पर आपको चित्र स्व कल्पना से डिज़ाइन करना है ।
4 कहानी लेखन प्रतियोगिता -कोरोना कॉल की वास्तविक घटनाओ को कहानी के रूप में प्रस्तुत करने हेतु आप समाज को शिक्षा देने वाली कहानी लिख कर इस प्रतियोगिता में सहज ही प्रतिभाग कर सकते है कहानी 500 शब्द से ज्यादा न हो ।
5 सर्वश्रेष्ठ कोरोना योद्धा प्रतोयोगिता -इस कोरोना कॉल में 21 मार्च से आपके द्वारा किये गए प्रयासों को मदद को 4 फोटो के साथ अधिकतम 500 शब्दो मे पेपर कटिंग के साथ आप इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकते है ।
6 सर्वश्रेष्ठ वीडियो निर्माण -कोरोना कॉल की सर्वश्रेष्ठ वीडियो जिन्हें आप ने बनाया हो इस प्रतियोगिता हेतु मान्य है
सभी के लिए प्रविष्टियां भेजने हेतु 25 जून 2020 तक इस पते पर या ईमेल पर या व्हाट्सअप पर भेज सकते है ।
Note_सभी प्रतिभागियों हेतु आवश्यक है कि वे अन्तरवेद के निवासी हो ।
सादर
टीम मंच परिवार ।
मेरा संकल्प मेरी सुरक्षा अभियान फतेहपुर
केंद्रीय कार्यालय ।
फतेहपुर विकास मंच
ठाकुर जगन्नाथ सिंह की कोठी
आई टी आई रोड फतेहपुर
ईमेल [email protected]
Whatsapp -7007311933

राजा जी के जयंती पर विधवा मातावो के सहायतार्थ टीम मंच का विशेष कदम राजा जी को समर्पित ★★★★श्वेत शक्ति संगठन ★★★★★●●राजा ...
22/05/2020

राजा जी के जयंती पर विधवा मातावो के सहायतार्थ टीम मंच का विशेष कदम राजा जी को समर्पित
★★★★श्वेत शक्ति संगठन ★★★★★
●●राजा राममोहन राय की जयंती के अवसर पर टीम मंच आपदा राहत दल ने अति गरीब 11 एकल महिलाओं को गृहस्थी का सामान देकर सम्मानित किया ।इस अवसर पर जनपद में एकल महिलाओं के संगठन जिसे श्वेत शक्ति संगठन के नाम से पुकारा जाता है जिसमे जनपद की विधवा परित्यक्ता एवं तलाकशुदा महिलाएं सदस्य के रूप में है टीम मंच के इस अनुषांगिक संगठन की जिम्मेदारी श्रीमती प्रेमा सिंह राठौर देखती है ने आज अपने प्रेरणा स्रोत राजा राममोहन राय की जयंती पर अति जरूरतमंद 11 विधवा महिलाओं का चयन करते हुए उन्हें गृहस्थी का सामान देते हुए सम्मानित किया इस अवसर पर आज देवदूत के रूप में टीम मंच के साथी एवं शिक्षा विभाग के कार्यरत श्री राजीव श्रीवास्तव देवदूत बनकर राजा जी की जयंती पर सभी महिलाओं की मददगार बने ।इस अवसर पर संगठन प्रमुख प्रेमा सिंह राठौर ने कहा कि विगत 4 वर्षों से इस संगठन ने हमेशा एकल महिलाओं के हित में तमाम तरह के फैसले लेते हुए कार्यो को आगे बढ़ाया है जिससे आज संगठन की एक आवाज पर सैकड़ो महिलाएं अपने हक की रक्षा के लिए खड़ी हो जाती है उन्होंने मंच महासचिब डॉ देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव के निःस्वर्थ तरीके से किये जा रहे बिभिन्न सांगठनिक प्रयासों को सराहा तथा हर प्रयास को एक से बढ़कर एक बताया ।इस दौरान देवदूत बने श्री राजीव श्रीवास्तव जी के प्रति मंच महासचिब डॉ देवेंद्र कुमार ने आभार जताते हुए कहा की टीम मंच आपदा राहत कोष बनाते हुए श्री राजीव जी ने मदद की बात कही थी जिसे आज उन्होंने इस विशेष दिन पर पूरा किया इस अवसर पर जनशक्तिवाहिनी से शिवानी राजपूत एवं टीम मंच से रोहित श्रीवास्तव एवं मोनू आदि रहे
◆◆◆◆◆◆टीम मंच ◆◆◆◆◆◆◆◆◆

Team fatehpur Vikas Manchयूं ही कोई अपराजिता नही होता हरदम जलना पड़ता है हरदम चलना पड़ता है अपमान सहकर भी मुस्कराना पड़े ऐस...
08/03/2020

Team fatehpur Vikas Manch
यूं ही कोई अपराजिता नही होता
हरदम जलना पड़ता है
हरदम चलना पड़ता है
अपमान सहकर भी मुस्कराना पड़े
ऐसे आदतों को स्वीकारना पड़ता है
जलने वाले भी कम नही
पैर खींचने वाले भी कम नही
खोकर भी बिंदास दिखो
रोने से गम हल्का नही होता
यूं ही कोई अपराजिता नही होता
8 मार्च 2020 सभी अपराजित शक्तियों को टीम मंच का वंदन अभिनंदन
डॉ देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव
Social activist

हे दीपमालिके तेरा आना मंगलमय हो
27/10/2019

हे दीपमालिके तेरा आना मंगलमय हो

**********************************' पाखण्ड से कोई बड़ा काम पूरा नहीं हो सकता। प्रेम, सत्यानुराग  और महावीर्य की सहायता से...
10/10/2019

**********************************
' पाखण्ड से कोई बड़ा काम पूरा नहीं हो सकता। प्रेम, सत्यानुराग और महावीर्य की सहायता से सभी कार्य सम्पन्न होते हैं। 'ततः कुरु पौरुषम्' - इसलिए पुरुषार्थ को प्रकट करो ।"
स्वामी विवेकानन्द
**********************************
मेरा तो जो भी कदम है
इंसानियत की राह में है
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
ताकि इंसानियत रहे सलामत
सामाजिक सेवा कार्यो से लगातार अपनी जनता के दिल में स्थान बना रहे टीम मंच के संस्थापक सदस्य श्री विक्रम सिंह (माननीय विधायक सदर )ने निर्धन एवं गम्भीर बीमारीसे पीड़ित लोगों की सेवा का क्रम जारी रखा है ।जनपद में अब तक सैकड़ो व्यक्तियों को राहत दी है
√विगत माह शाहीपुर निवासी दिनेश श्रीवास्तव की धर्मपत्नी को कैंसर हो गया था जिनके इलाज हेतु 1 लाख स्वीकृत किया
√विगत दिनों एक और पीड़ित व्यक्ति शुभाष सिन्हा उर्फ फंटूश की बीमारी हेतु 1 लाख स्वीकृत करवा कर पीड़ित को राहत दी ।
जब समुदाय के लोग एक जनप्रतिनिधि के कार्यो को सम्मानित करे तब सही अर्थों में उस जनप्रतिनिधि की उपयोगिता होती है
सदर विधायक श्री विक्रम सिंह जी सेवा कार्यो में हमेशा एक कदम आगे रहते है
टीम मंच की तरफ से सैल्यूट

प्रिय फतेहपुर वासियो जय श्री राम  मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम द्वारा लंकेश्वर रावण पर विजय की कहानी सनातन चली आई है। इसी ...
06/10/2019

प्रिय फतेहपुर वासियो
जय श्री राम
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम द्वारा लंकेश्वर रावण पर विजय की कहानी सनातन चली आई है। इसी स्मृति में विजय दशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया है। आदिग्रंथ, ऋग्वेद में 'उत्तिष्ठितः जागृतः प्राप्यबरान्निबोधतः' कहा है, अर्थात्‌- ओ आर्यपुरुष उठ! विजय को प्राप्त कर! तेरी भुजाओं में बल है, तुझे कौन जीत सका है।
आदि सूत्र इस बात को स्पष्ट करते हैं कि वह तोप, तलवार से प्राप्त की जाने वाली विजय नहीं थी, उसके मूल में सेवाधर्म प्रमुख था, सदाचार था, मानवीय गहन संवेदना, दया, करुणा, प्रेम, सहानुभूति जैसे गुणों द्वारा प्राणी मात्र पर विजय प्राप्त करने की बात थी,
दशहरे के दिन पान खाने और बजरंगबली को चढ़ाने का विशेष महत्व है। पान को विजय का सूचक माना गया है। पान का 'बीड़ा' शब्द का एक महत्व यह भी है इस दिन हम सन्मार्ग पर चलने का 'बीड़ा' उठाते हैं।
पान प्रेम का पर्याय है। दशहरे में रावण दहन के बाद पान का बीड़ा खाने की परम्परा है। ऐसा माना जाता है दशहरे के दिन पान खाकर लोग असत्य पर हुई सत्य की जीत की खुशी को व्यक्त करते हैं, और यह बीड़ा उठाते हैं कि वह हमेशा सत्य के मार्ग पर चलेंगे। जानकार कहते हैं कि पान का पत्ता मान और सम्मान का प्रतीक है। इसलिए हर शुभ कार्य में इसका उपयोग किया जाता है।
दशहरे के दिन पान खाने की परम्परा पर वैज्ञानिकों का मानना है कि जिस तरह चैत्र नवरात्र में पूरे नौ दिन तक मिश्री, नीम की पत्ती और काली मिर्च खाने की परम्परा है। क्योंकि इनके सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। उसी तरह शारदेय नवरात्रि का समय भी ऋतु परिवर्तन का समय होता है। इस समय संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा सबसे ज्यादा होता है।
ऐसे में यह परम्परा लोगों की बीमारियों से रक्षा करती है। नौ दिन के उपवास के बाद लोग अन्न ग्रहण करते हैं जिसके कारण उनकी पाचन की प्रकिया प्रभावित होती है। पान का पत्ता पाचन की प्रक्रिया को सामान्य बनाए रखता है। इसलिए दशहरे के दिन शारीरिक प्रक्रियाओं को सामान्य बनाए रखने के लिए पान खाने की परम्परा है।
फतेहपुर विकास मंच के संस्थापक सदस्य माननीय सदर विधायक श्री विक्रम सिंह जी एवं टीम मंच ने इसी श्रेष्ठ परम्परा का निर्वहन करते हुए इस बार के विजयोत्सव में पान का बीड़ा ,पगड़ी एवं सांकेतिक तलवार रामादल को भेंट कर भ्रस्टाचार ,एवं समाज मे व्याप्त कुरीतियों पर विजय प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है टीम मंच ने 18 लक्ष्यों पर भेंट देना तय किया है जिसमे शिक्षा, स्वास्थ्य पर्यावरण, वन ,समाजसेवा, पत्रकारिता साहित्य, पंचायत ,विज्ञान एवं तकनीक, सुरक्षा ,कृषि एवं बागवानी ,दिव्यांग कल्याण ,संगठन निर्माण ,मानवाधिकार ,नशामुक्ति ,जल सरंक्षण ,स्वछता शामिल है
जिन लोगो को ये भेंट दी जानी है उनके नाम कल सुबह 11 बजे ऑनलाइन किये जायेंगे ।
एक बार पुनः जनपद के इस गौरवमयी सांस्क्रतिक चेतना कार्यक्रम में सहभागिता हेतु आपकी उपस्थित प्रार्थनीय ।
निवेदक
टीम मंच

अतिवृष्टि के पीड़ित परिवारों तक पहुचा टीम मंच का त्वरित राहत दल ! 2 ग्राम के 12 परिवारों को दी राहत सामग्री ।💐💐💐💐त्वरित र...
22/08/2019

अतिवृष्टि के पीड़ित परिवारों तक पहुचा टीम मंच का त्वरित राहत दल ! 2 ग्राम के 12 परिवारों को दी राहत सामग्री ।
💐💐💐💐त्वरित राहत दल 💐💐💐💐💐💐💐
फतेहपुर विकास मंच के त्वरित राहत दल ने आज़ ग्राम हरगन पुर एवं बीबीपुर में अतिवृष्टि के शिकार गरीब परिवारों की मौके पर जाकर खाद्यान्न सामग्री वितरित की ।सदर विधायक श्री विक्रम सिंह जी के संदेश पर टीम मंच के त्वरित राहत दल ने अपने संयोजक श्री अतिन रस्तोगी के नेतृत्व में एक टीम का गठन करते हए पीड़ित परिवारों के मौके पर मुआयना करते हुए उन्हें तत्काल रिलीफ दिया ग्राम हरगनपुर में तो 5 परिवार एक तालाब के जल भराव का बुरी तरह से शिकार हुए उनका सब कुछ नष्ट हो गया व्यही बीबीपुर में 6 परिवार बुरी तरह शिकार हुए है और पड़ोस के पक्के मकान में शरण लेकर किसी तरह जीवन की गाड़ी खींच रहे है जिनमे राम बाबू ,संगीता देवी ,बदमा देवी ,सूर्यभान ,राजेश साहू जहरी ,भिक्खु ,होरीलाल ,संगीता, रामरती आदि थे वही बीबी पुर में भी यही हाल था लोगो के मकान में पानी भर जाने से लोग बची खुची गृहस्थी लेकर किसी तरह से रात्रि गुजार रहे है आज राहत सामग्री देने वालो में श्री मनोज गांधी सभी को तिरपाल श्री विजय गुप्ता 1 कुन्तल आटा श्री भगत जी सहायक सामग्री श्री अतिन रस्तोगी 1 कुन्तल गेंहू 1 चावल आदि दिया ।त्वरित राहत दल में मंच अध्यक्ष श्री शोभा सिंह ,उपाध्यक्ष श्री विवेक सिंह ,शुशील श्रीवास्तव ,अनुज शिवम आदि शामिल रहे ।त्वरित राहत दल ने जिला प्रशाशन से मांग की है कि अतिवृष्टि के शिकार सभी जनपद के परिवरों को तत्काल राहत दिए जाएं एवं उनकी आवासीय व्यवस्था सुनिश्चित की जाए मंच महासचिव ने अतिशीघ्र इन सभी परिवरों हेतु एक जनसुनवाई का आयोजन भी किया है

Address

I T I Road FATEHPUR
Fatehpur
212601

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shwet shakti sangthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Shwet shakti sangthan:

Share