06/07/2015
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का समारोह
फरीदाबाद 6 जुलाई,2015(abtaknews.com) अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का सदैव देश व प्रदेश की उन्नति में योगदान रहा है यह उदगार महासभा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अवनीश द्वारा सूर्य बिहार सेहतपुर में आयोजित मासिक बैठक को सम्बोधित करते हुए कहे। बैठक की अध्यक्षता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमेश भाटी ने की।अवनीश ने कहा कि आज देश व प्रदेश के जो हालात है उन हालातों को और अधिक संवारने के लिए महासभा का महत्वपूर्ण योगदान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे समाज ने सदैव देश व प्रदेश के कार्यो में अपना योगदान दिया है और यही योगदान है कि आज अखिल भारीय क्षत्रिय महासभा पूरे ही देश में अपना वर्चस्व बनाये हुए है।
अवनीश ने कहा कि आज हम सभी को अपनी एकता का और अधिक परिचय देते हुए देश, प्रदेश की मजबूती में अपना पूरा सहयोग देना है और अपने समाज को और अधिक मजबूत बनाना है।बैठक को सम्बोधित करते हुए महासभ के प्रदेश अध्यक्ष कु. उमेश भाटी ने कहा कि वह समाज आगे बढ़ पायेगा जिसमें एकता व भाईचारा हो। उन्होंने कहा कि हम समाज के लोग एक दूसरे की जरूरतों को पूरा एवं विपदा में एकजुट होकर एक साथ खड़े हो जायेंगे तो हमारा समाज एक मजबूत स्तम्भ की तरह खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि महासभा को और अधिक मजबूत करने के लिए हमें अधिक से अधिक सदस्य बनाने होंगे ताकि हमारी महासभा देश के कोने कोने में अपना वर्चस्व बना सके और हमारे भाईयो की मदद के लिए तुंरत प्रभाव से तैयार रहें। भाटी ने कहा आज समाज को आगे आने के लिए हम सभी को और अधिक मेहनत करनी है ताकि हमारा समाज हमारे आने वाली पीढिय़ो के लिए एक मिसाल कायम हो सके। अंत में कार्यक्रम के आयोजक लोकेश भदोरिया आये सभी अतिथियों व सदस्यों का आभार जताया। समारोह में मुख्य रूप से तिगांव विधानसभा अध्यक्ष जगवीर भदौरिया, के.पी. सिंह, श्याम सुंदर, गगन सिसौदिया, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, तुलसी, ओम चौहान, दीपू चौहान, पुष्पेेन्द्र सिकरवा, सुल्तान सिंह, श्रीमती तारा ठाकुर लोकेश भदोरिया, सहित अन्य महासभा के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।