24/04/2026
खाने को लेकर "139" पर शिकायत करना कभी-कभी जोखिम भरा हो सकता है। अब ऐसा मैं क्यों बोल रहा हूं क्योंकि मेरे साथ यह घटना हुई है।
कुछ दिन पहले मैं तिरुवंतपुरम से नई दिल्ली जा रही केरला एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा कर रहा था। अब रेलवे में कितना भी कुछ हो लेकिन खाने को लेकर धांधली कभी बंद नहीं होती। वही हाल इस ट्रेन में भी था। 80₹ कि थाली को 130₹ में बेचा जा रहा था। वैसे तो मैं जल्दी शिकायत नहीं करता मैं सीधा वेंडर से बात करके ₹80 की थाली मांगता हूं। लेकिन एक दूसरा वेंडर जो वेज बिरयानी और अंडा बिरयानी बेच रहा था वह एक यात्री कानून सीखने लगा।
एक व्यक्ति ने आवाज उठाया कि आप ₹90 का अंडा बिरयानी बेच रहे हैं यह बहुत महंगा है। इसी को लेकर वह वेंडर कानून सीखने लगा कि अगर मैं गलत साबित हुआ तो मैं आपको ₹10000 दूंगा आप मैनेजर के पास चलो आप IRCTC का मेनू देख लो अगर ₹1 भी मैं आपसे ज्यादा लूं तो आप मुझे चप्पल से मारना? ऐसा वेंडर एक यात्री को कह रहा था। मैं भी वहीं पर था मुझे आ गया गुस्सा मैंने अपना फोन निकाला और चुपचाप 139 पर शिकायत कर दिया। कि इस गाड़ी में ₹80 का खाना ₹130 में बेचा जा रहा है।
फिर होना क्या था उधर से मेरे फोन पर कॉल पर कॉल आने लगा। आसपास के जो यात्री थे उनका पैसा भी रिटर्न करा दिया। लेकिन जो वेंडर रिटर्न करने आया वह मेरा सीट नंबर नोट करके ले गया और दूसरे वेंडर से बोल कि इस पर ध्यान रखना इसको इटारसी में देख लेंगे। मैं बहुत डर गया। और मैं इटारसी आने का इंतज़ार किया फिर जब मैं इटारसी उतरा तो मुझे डर लग रहा था कि सच में यह चार-पांच लोग मिलकर मुझे कहीं मारे न लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। लेकिन कभी-कभी यह वेंडर लोग सच में अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं और अगर आपने खाने को लेकर या पानी को लेकर शिकायत की है तो आपको डरते हैं धमकाते हैं यहां तक की कभी-कभी आप पर हाथ भी उठा देते हैं। तो इन चीजों से आप थोड़ा सावधान रहें। अगर आप अकेले ट्रेवल कर रहे हैं तो आसपास के लोगों से मिलजुल कर रहे हैं ताकि अगर ऐसी स्थिति आ जाए तो आसपास के लोग आपका साथ दें। नहीं तो अगर सच में वेंडर आपको धमकी दे रहे हैं तो आप दोबारा से 139 पर शिकायत कर सकते हैं और RPF और GRPF को बुला सकते हैं। और अगली बार से अगर फिर से मेरे साथ ऐसी घटना होगी तो मैं 139 तक दोबारा से शिकायत करूंगा और RPF, GRPF को बुलाऊंगा।