26/01/2017
1947 के बाद अबतक 23000 सैनिक शहीद
भारत सरकार द्वारा कानून और व्यवस्था का निर्वहन करने के लिए आजादी के बाद 2700 से ज्यादा बार भारतीय सेना का आवाह्न किया गया है। भारतीय सेना देश के प्रति जवाबदेह है और नागरिक अधिकारों का सम्मान करती है। भारतीय सेना देश में प्रतिकूल वातावरण को अनुकूल में बदलने, प्राकृतिक एवं कृत्रिम आपदाओं के क्षण व् राष्ट्रीय आकांक्षाओं के लिए प्रासंगिक रहने के सदैव तत्पर रहती है। देश के सम्मान एवं सुरक्षा सुनिश्चित करते समय 1947 के बाद से अभी तक सेना के लगभग 23000 जवान एवं अधिकारी मारे गए हैं।
1947, 1962, 1965, 1971 और 1999 की जंगों के अलावा श्रीलंकाई अभियान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों में काउंटर आतंकवादी गतिविधियों में लगभग 23000 जवानों ने वीरगति प्राप्त की, देशहित में इनकी शहादत को अश्रुपूर्ण नमन।