02/09/2026
📢 रेलवे बोर्ड का महत्वपूर्ण निर्णय — Compassionate Ground पर नियुक्त कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत!
रेलवे बोर्ड द्वारा पत्र संख्या E(NG)II/2025/RC-1/3/NR दिनांक 31.08.2026 के माध्यम से Compassionate Ground पर नियुक्त ऐसे कर्मचारियों के संबंध में महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया गया है, जो निर्धारित Pre-requisite Training सफलतापूर्वक पूरा नहीं कर पाते हैं।
🔹 रेलवे बोर्ड के निर्णय के अनुसार:
1️⃣ ऐसे कर्मचारी को पहले निर्धारित प्रशिक्षण पूरा करने का एक और अवसर दिया जा सकता है, जैसा कि Master Circular No. 29 के पैरा 4.1 में प्रावधान है।
2️⃣ यदि कर्मचारी इसके बाद भी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने में सक्षम नहीं होता है अथवा उपलब्ध विकल्प का लाभ नहीं लेना चाहता है, तो उसकी सेवा समाप्त करने के बजाय रेलवे उपयुक्त वैकल्पिक पद पर नियुक्ति पर विचार कर सकता है।
3️⃣ ऐसा वैकल्पिक पद उसी स्तर का या उससे निम्न स्तर का हो सकता है, जिसके लिए कर्मचारी के पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, चिकित्सकीय फिटनेस हो तथा वह उस पद के लिए उपयुक्त पाया जाए।
✊ अर्थात प्रशिक्षण पूरा न कर पाने की स्थिति में सीधे सेवा समाप्ति के बजाय कर्मचारी के भविष्य को सुरक्षित रखने का मानवीय एवं संवेदनशील विकल्प उपलब्ध कराया गया है।
यह निर्णय उन परिवारों के लिए महत्वपूर्ण राहत है, जिनके आश्रितों को Compassionate Ground पर रेलवे में नियुक्ति मिली है।
🚩 AIRF के निरंतर संघर्ष और प्रयासों से कर्मचारियों के हित में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि!
कॉमरेड शिव गोपाल मिश्रा जी जिंदाबाद!
AIRF जिंदाबाद!
रेल कर्मचारी एकता जिंदाबाद! ✊🚩
#रेलवे_कर्मचारी #अनुकंपा_नियुक्ति #कर्मचारी_अधिकार #कर्मचारी_एकता #संघर्ष_और_अधिकार