Charbhuja Earthmover

Charbhuja Earthmover कार्य :- जेसीबी से ख़ुदाई, नाला, पुल, सड़?

ब्राह्मण की सरेरी
22/03/2026

ब्राह्मण की सरेरी

19/03/2026
02/07/2020
21/05/2019

Complete Indian Polity Notes In Hindi. Easy to read and learn study materials competition exams ke liye Constitutional Acts, Cabinet Mission, Articles Hindi me.

देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कई घटनाएं हुईं, जिनमें ये प्रमुख हैं.1516 – दक्षिणी अमरीकी देश अर्जेनटइना की खोज क...
15/12/2018

देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कई घटनाएं हुईं, जिनमें ये प्रमुख हैं.

1516 – दक्षिणी अमरीकी देश अर्जेनटइना की खोज के बाद, स्पेन के आप्रवासियों का पहला गुट इस स्थान पर पहुँचा। इस प्रकार इस देश पर स्पेन का अधिकार आरंभ हुआ

1749 – छत्रपति शिवाजी के पोते शाहू की मौत हुई।

1794 – फ्रांस में क्रांतिकारी ट्रिब्यूनल को समाप्त कर दिया गया।

1803 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने उड़ीसा (अब ओडिशा) पर कब्जा किया।

1852 – एफिल टावर बनाने वाले फ्रांसीसी इंजीनियर और आर्किटेक्ट गुस्ताव एफिल का जन्म हुआ।

– फ्रांस के भौतिकशास्त्री तथा प्रसिद्ध आविष्कारक हेनरी बेकरेल का पेरिस में जन्म हुआ। उन्होंने 1896 ईसवी में ऐसे पदार्थ की खोज की जो रेडियो धार्मिता की विशेषता रखता था।

1859 – पोलैंड के प्रसिद्ध लेखक, चिकित्सक और शब्दकोश विशेषज्ञ डॉक्टर एल एल ज़ामेनहोफ़ का जन्म हुआ।

1916 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वेरदून में हुए लड़ाई में फ्रांस ने जर्मनी को हराया।

1917 – मोलदावियन गणराज्य ने रूस से स्वतंत्र होने की घोषणा की।

1939 – अमेरिका के डेलावेयर में पहली बार नॉयलन के धागों का व्यवसायिक उत्पादन शुरू हुआ।

1950 – भारत रत्न से अलंकृत और स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री तथा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का निधन हुआ।

1953 – भारत की एस विजयलक्ष्मी पंडित संयुक्त राष्ट्र महासभा के आठवें सत्र की प्रथम महिला अध्यक्ष चुनी गई।

1961 – नाजी तानाशाह अडोल्फ हिटलर के यहूदी नरसंहार में व्यवस्थित कत्लेआम के आयोजक आडोल्फ आइषमन को मौत की सजा सुनाई गई।

1964 – कनाडा ने अपने राष्ट्रीय ध्वज में मैपल लीव को जगह दी।

1965 – बांग्लादेश में गंगा नदी के तट पर आये चक्रवात में 15,000 लोगों की मौत हुई।

1966 – दुनिया की सबसे बड़ी एनीमेशन कंपनी के संस्थापक वॉल्ट डिज़नी का निधन हुआ।

– वेस्टइंडीज के आॅलराउंडर कार्ल हूपर का जन्म हुआ। इनके नाम 102 टेस्ट में 5762 रन और 114 विकेट तथा 227 वनडे में 5761 रन और 193 विकेट दर्ज है।

1976: देश के महान फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया का जन्‍म हुआ था.

1991 – जाने माने फिल्म निर्माता सत्यजीत रे सिनेमा जगत में उनकी उपलब्धियों के लिए स्पेशल ऑस्कर से नवाजा गया।

2001 – ग्यारह सालों तक बंद रहने के बाद दुनिया के एक अजूबे पीसा की मीनार को जनता के लिए फिर से खोला गया।

2004: ब्रिटेन के गृह मंत्री डेविड ब्लंकेट को साल में इसी दिन इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा था क्योंकि उन पर आरोप था कि उन्होंने अपनी एक पूर्व प्रेमिका के बच्चे की आया को वीज़ा जल्दी दिलाने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया था.

14 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 1946 - डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।> 1982 - ब्रिट...
14/12/2018

14 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1946 - डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

> 1982 - ब्रिटिश उपनिवेश जिब्राल्टर एवं स्पेन के बीच स्थित विशाल ग्रीन गेट 13 वर्षों के बाद पुन: खोला गया।

> 1983 - जनरल एच.एम. इरशाद ने खुद को बंगलादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।

> 1995 - बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं ने पेरिस में डेटन संधि पर हस्ताक्षर करके साढ़े तीन साल से जारी बाल्कन युद्ध को समाप्त किया था।

> 1997 - ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती के लिए विश्व के सभी देश सहमत।

> 1998 - 23वें काहिरा अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तमिल फ़िल्म ‘टेररिस्ट’ में सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।

> 2000 - जार्ज डब्ल्यू बुश अमेरिका के 43 वें राष्ट्रपति निर्वाचित।

> 2002 - पाकिस्तान ने दक्षिण अफ़्रीका को हराकर नेत्रहीनों का विश्वकप जीता।

> 2003 - अमेरिकी गठबंधन सैनिकों ने इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को तिकरित में गिरफ़्तार किया।

> 2003 - मैक्सिको के मेरिदा में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किये।

> 2007 - बाली समझौते के प्रारूप से विवादित प्रावधान अलग किये गए।

> 2007 - उत्तर और दक्षिण कोरिया के मध्य 50 वर्ष बाद रेल सेवा पुन: प्रारम्भ।

> 2008 - भारत ने अर्जेन्टीना के ख़िलाफ़ अंडर-21 हॉकी टेस्ट सीरीज के आख़िरी मैच 4-4 से ड्रा खेला।

14 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति –

> 1864 - अपने समय में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध वकील और प्रसिद्ध सार्वजनिक कार्यकर्ता जगत नारायण मुल्ला का जन्म हुआ था।

> 1910 - निबन्धकार, लेखक, कहानीकार उपेन्द्रनाथ अश्क का जन्म हुआ था।

> 1924 - भारतीय अभिनेता राज कपूर का जन्म हुआ था।

> 1946 - भारतीय नेता इंदिरा गाँधी के छोटे पुत्र संजय गाँधी का जन्म हुआ था।

> 1953 - भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज का जन्म हुआ था।

> 1936 - भारतीय सिनेमा में बंगाली और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता विश्वजीत चटर्जी का जन्म हुआ था।

> 1934 - प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का जन्म हुआ था।

> 1918 - प्रसिद्ध भारतीय योग गुरु बी. के. एस. आयंगर का जन्म हुआ था।

14 दिसंबर को हुए निधन –

> 1799 - अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन (प्रथम) का निधन।

> 1966 - गीतकार शैलेन्द्र का निधन।

> 1971 - परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक फ़्लाइंग ऑफ़िसर निर्मलजीत सिंह सेखों का निधन।

1.गुलाम वंश के शासक इल्तुतमिश ने 1232 में ग्वालियर पर कब्जा किया।2.ऑस्ट्रिया के टायरॉल में 1916 में हिमस्खलन से 24 घंटे ...
14/12/2018

1.गुलाम वंश के शासक इल्तुतमिश ने 1232 में ग्वालियर पर कब्जा किया।

2.ऑस्ट्रिया के टायरॉल में 1916 में हिमस्खलन से 24 घंटे में 10,000 ऑस्ट्रियाई और इतालवी सैनिकों की मौत।

3.नीदरलैंड के हेग में 1920 में लीग ऑफ नेशनस का अंतरराष्ट्रीय न्यायालय स्थापित।

4.बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का 1921 में उद्घाटन ‘प्रिंस ऑफ वेल्स’ ने किया था।

5.चीन और जापान के बीच 1937 में हुए नानज़िंग के युद्ध में जापानियों की जीत हुई। इसके बाद लंबे समय तक नरसंहार और अत्याचार का दौर चला।

6.भारत और सोवियत संघ ने 1955 में पंचशील प्रकाशन को स्वीकार किया।

7.मंसूर अली ख़ान पटौदी ने 1961 में अपना टेस्ट मैच करियर दिल्ली में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू किया था।

8.सन 1974 में माल्टा गणतंत्र बना।

9.पोलैंड में 1981 में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा।

10.गृह मंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद की बेटी को 1989 में आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाने के बदले पांच कश्मीरी आतंकवादियों को जेल से रिहा किया गया।

11.कोफी अन्नान 1996 में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव चुने गए।

12.महात्मा रामचन्द्र वीर को 1998 में कोलकाता के बड़ा बाज़ारलाइब्रेरी की ओर से “भाई हनुमान प्रसाद पोद्दार राष्ट्र सेवा” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

13.कोफी अन्नान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव चुने गए

14.दिल्ली स्थित भारतीय संसद पर 2001 में आतंकवादी हमला।

15.इस्रायल ने 2001 में यासिर अराफात से सम्पर्क तोड़े।

16.भूतपूर्व इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को 2003 में उनके गृह नगर टिगरीट के निकट गिरफ्तार कर लिया गया।

17.यूरोपीय संघ का 2002 में विस्तार किया गया। साइप्रस, चेक गणराज्य, एस्टोनिया, हंगरी,लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड, स्लोवाकिया और स्लोवेनिया इसमें शामिल किए गए।
18.
19.इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच 2004 में परमाणु और सर क्रीक पर वार्ता प्रारम्भ।

20.भूतपूर्व चिलि तानाशाह जनरल अगस्टो पिनोसे 2004 में अपहरण और नरसंहार के 9 आरोप लगने के बाद घर में नजरबंद कर दिए गए।

21.50वें सदस्य के रूप में 2006 में वियतनाम को शामिल करने हेतु विश्व व्यापार संगठन द्वारा अधिसूचना जारी।

22.श्रीलंका सेना व लिट्टेे के मध्य 2007 में हुए संघर्ष में 17 लिट्टे उग्रवादी मारे गये।

23.जम्मू-कश्मीर के पाँचवें चरण के लिए 2008 में 11 विधानसभा क्षेत्रों में 57% मतदान हुआ।

13 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति –

हिन्दी में मनोवैज्ञानिक उपन्यासों के आरम्भकर्ता इलाचन्द्र जोशी का जन्म 1903 में हुआ।

भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री लक्ष्मी चंद्र जैन का जन्म 1925 में हुआ।

13 दिसंबर को हुए निधन –

एक फ़ारसी विद्वान् लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक अलबेरूनी का निधन 1048 में हुआ।

हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री स्मिता पाटिल का निधन 1986 में हुआ।

देश और दुनिया के इतिहास में 12 दिसंबर कई कारणों से महत्वपूर्ण है, जिनमें से ये सभी प्रमुख हैं...1911: भारत की राजधानी कल...
13/12/2018

देश और दुनिया के इतिहास में 12 दिसंबर कई कारणों से महत्वपूर्ण है, जिनमें से ये सभी प्रमुख हैं...

1911: भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित की गई.

1911: जॉर्ज पंचम और मेरी भारत के सम्राट के रूप में भारत आए

1915: चीन के राष्ट्रपति युवान शी की ने राजतंत्र को पुनः बहाल कर स्वयं को चीन का सम्राट घोषित किया.

1923: इटली में पो नदी बांध फटने से 600 लोगों मारे गए.

1963: केन्या स्वतंत्र हुआ.

12 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति –

1. स्वतंत्रता सेनानी और हिंदू महासभा के अध्यक्ष बालकृष्ण शिवराम मुंजे का जन्म 1872 में हुआ।

2. तमिल एवं हिन्दी फ़िल्म अभिनेता रजनीकांत का जन्म 1949 में हुआ।

3. 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी और मुम्बई के आतंक विरोधी दस्ते के प्रमुख हेमंत करकरे का जन्म 1954 में हुआ।

4. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कृष्णमचारी श्रीकांत का जन्म 1959 में हुआ।

5. टेनिस खिलाड़ी ट्रेसी ऑस्टिन का जन्म 1962 में हुआ।

6. भारत के क्रिकेट खिलाडी युवराज सिंह का जन्म 1981 में हुआ।

12 दिसंबर को हुए निधन –

1. राष्ट्रकवि के रूप में विख्यात प्रसिद्ध हिन्दी कवि मैथिलीशरण गुप्त का निधन 1964 में हुआ।
2. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जे.एच पटेल का निधन 2000 में हुआ।
3. प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा ख्यातिप्राप्त धारावाहिक ‘रामायण’ के निर्माता रामानन्द सागर का निधन 2005 में हुआ।
4. उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी का निधन 2012 में हुआ।

Address

ब्राह्मणों की सरेरी आसींद
Basmat
311026

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Charbhuja Earthmover posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Charbhuja Earthmover:

Share