23/07/2023
मणिपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना को लेकर आज शाम सात बजे मुबारकपुर में कैंडल मार्च निकाला गया जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय महिला कार्यसमिति सदस्य व पूर्व एससी एसटी आयोग की सदस्य सना परवीन ने किया। यह कैंडल मार्च इस्लामपुरा से निकलकर समौधी चौराहा तक किया गया जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने हाथ में तख्ती लेकर नारेबाजी की मणिपुर की सरकार बर्खास्त करो ,भाजपा सरकार हटाओ महिला बचाओ के नारे के स्लोगन के साथ विरोध किया।