10/01/2023
मैं एल्कोहॅालिक्स् एनॅानिमस् में आया क्योंकि अपने शराब पीने को नियंत्रण में नहीं रख पा रहा था। हो सकता है कि मेरे शराब पीने के बारे में मेरी पत्नी की शिकायत या शायद कानून के रखवाले ने मुझे ए.ए.की सभाओं (मींटिग्ज)मे जाने के लिए मजबूर किया या शायद मुझे अपनेअंदर गहराई मे पता चला कि मैं आम लोगों की तरह शराब नहीं पी सकता हूँ, लेकिन मैं यह बात स्वीकार नहीं करना चाहता था क्योंकि इसका विकल्प मुझे भयभीत कर देता था। एल्कोहॅालिक्स् एनॅानिमस् एक स्त्री और पुरूषों की सामुहिक संस्था (फेलोशिप) हैं जिसमे एक सर्वसामान्य जानलेवा बीमारी के खिलाफ यह लोग संयुक्त है। हमारा जीवन एक दूसरे के साथ ऐसा जुड़ा हुआ है जैसा कि समुद्र मे अपनी जान बचाने के लिए नाव मे बैठे हुए लोगों का जीवन एक दूसरे के साथ जुड़ा हुआ होता है। अगर हम संयुक्त होकर काम करेंगे तो हम सुरक्षा पूर्वक किनारे पर पहुँच जायेंगे।
*****************