Crazzy Recharge

Crazzy Recharge Smart Investment with Smart Gain. Establishment of higher marketing standard is a key of global market structure.

Every financial standard and life standard of people is always depends on marketing strategy. Crazy Recharge brings you a standard and all new marketing plan in Mobile Marketing. Crazy Recharge is a customer oriented base company, having its registered office in Lucknow in the name of Mahi Traders. Company is focusing primarily on providing Mobile services to the customers all over India with a pe

rspective of making the service available to each and every individual who is using Mobile. Present challenging scenario encourages youth to establish them in such kind of business in which they can earn maximum revenue in small investment.

Friends This is more important Post for u . if u find any no. is wrong kindly inform in comments or send in my inbox.
21/05/2014

Friends This is more important Post for u . if u find any no. is wrong kindly inform in comments or send in my inbox.

19/05/2014
Most phones have a very simple key-in method to retrieve IMEI/MEID numbers: enter a 5-digit string—* #06 #—and the numbe...
04/04/2014

Most phones have a very simple key-in method to retrieve IMEI/MEID numbers:
enter a 5-digit string—

* #06 #

—and the number will be displayed on your phone.

16/03/2014

WISH YOU A VERY CRAZY HOLI ...

16/03/2014

"Haaapppppppppyyyyyyyy Hoooooollllllllllllllllliiiiiiiiiiiiiiiiiiiiii "

"Haaapppppppppyyyyyyyy  Hoooooollllllllllllllllliiiiiiiiiiiiiiiiiiiiii  "
15/03/2014

"Haaapppppppppyyyyyyyy Hoooooollllllllllllllllliiiiiiiiiiiiiiiiiiiiii "

WISH YOU A VERY CRAZY HOLI ...
15/03/2014

WISH YOU A VERY CRAZY HOLI ...

DON'T AFRAID FROM MISS CALL/FAKE CALL/BLANK CALL
26/02/2014

DON'T AFRAID FROM MISS CALL/FAKE CALL/BLANK CALL

महज 1500 रुपये में मोजिला ला रहा है स्मार्टफोनबार्सिलोनादुनिया भर में तेजी से बढ़ते स्मार्टफोन बाजार में जल्द ही टेक्नॉल...
26/02/2014

महज 1500 रुपये में मोजिला ला रहा है स्मार्टफोन

बार्सिलोना
दुनिया भर में तेजी से बढ़ते स्मार्टफोन बाजार में जल्द ही टेक्नॉलजी फर्म मोजिला की एंट्री होने वाली है। सबसे खास बात यह है कि मोजिला का स्मार्टफोन एंट्री लेवल फोन के दाम में मिलेगा।

बार्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में मोजिला ने विकासशील देशों के लिए स्मार्टफोन का एक प्रोटोटाइप पेश किया, जिसकी कीमत 25 डॉलर (करीब 1500 रुपए) से भी कम हो सकती है।

फायरफॉक्स ब्राउजर का संचालन करने वाली कंपनी मोजिला ने चीन की सस्ती चिप मैन्युफैक्चरिंग कंपनी स्प्रेडट्रम के साथ पार्टनरशिप की है।
मोजिला के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर जे. सुलिवन ने कहा, '2014 में हम स्मार्टफोन का एक नया सेग्मेंट ला रहे हैं, जिसकी कीमत करीब 25 डॉलर होगी। इससे दुनिया भर में और अधिक संख्या में लोग ऑनलाइन हो जाएंगे।'

हालांकि, यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में कब तक उतारा जाएगा, इस बारे में फिलहाल मोजिला की ओर से किसी तरह का ब्योरा नहीं दिया गया है।

Source :- Navbharat Times

ऐंड्रॉयड फोन पुराना, धीमा है? फोन न बदलें, नया लॉन्चर लेंकरण बजाज और हितेश राज भगतऐंड्रॉयड के साथ एक अच्छी बात यह है कि ...
26/02/2014

ऐंड्रॉयड फोन पुराना, धीमा है? फोन न बदलें, नया लॉन्चर लें

करण बजाज और हितेश राज भगत
ऐंड्रॉयड के साथ एक अच्छी बात यह है कि इसे आप जितना चाहें कस्टमाइज कर सकते हैं। अगर आपको कोई चीज पसंद नहीं है, तो उसे बदला जा सकता है। अपने डिवाइस को अपनी पसंद के मुताबिक बनाने का एक आसान तरीका लॉन्चर है। लॉन्चर्स धीमे डिवाइस की स्पीड बढ़ाने या फॉन्ट और आइकन बड़े करने जैसे काम भी कर सकते हैं। हम दे रहे हैं इसके बारे में पूरी जानकारी...

टैबलट के लिए लॉन्चर
यह टैबलट पर बड़ा डिस्प्ले आइकन और विजेट्स को कस्टमाइज करने के लिए स्क्रीन पर काफी जगह देता है। आप ऐप ड्रॉर में रो/कॉलम की संख्या बढ़ाना चाहते हैं, तो इसके लिए फ्री आरयूआई लॉन्चर का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो इंटेलिजेंट ऐप मैनेजमेंट ऑफर करता है। यह बजट टैबलट्स पर भी अच्छा काम करता है। आप फ्री गो लॉन्चर भी ट्राई कर सकते हैं, जो एक्स्ट्रा कस्टमाइजेशन की पेशकश करता है और हाई स्क्रीन रिजॉल्यूशन वाले टैबलट के लिए भी अच्छा है। अगर आप पैसा खर्च करने के लिए तैयार हैं, तो अपेक्स लॉन्चर प्रो, नोवा लॉन्चर प्राइम या केमेलियन लॉन्चर खरीद सकते हैं। ये तीनों बजट ऐंड्रॉयड टैबलट्स के लिए भी बेहतर हैं।

ज्यादातर लॉन्चर एक डिफॉल्ट थीम के साथ ही होते हैं, जबकि कुछ आपको उसी थीम में रंग बदलने की सुविधा देते हैं। हालांकि अगर आप भीड़ से अलग रहना चाहते हैं तो फ्री बज लॉन्चर या थीमर ट्राई करें। इनके साथ यूजर ऐप का इस्तेमाल कर खुद थीम तैयार कर सकते हैं। ये पूरी यूजर कम्यूनिटी के लिए भी उपलब्ध कराए जा सकते हैं। आप हजारों थीम्स से अपनी पसंद चुन सकते हैं। इसके साथ ही ये इंस्टॉल्ड ऐप्स के स्मार्ट मैनेजमेंट की सुविधा भी देते हैं। यह ध्यान रखें कि प्रत्येक थीम को अलग से डाउनलोड करने की जरूरत होती है।

ऑटोमैटिक कैटिगराइजेशन
अगर आपके डिवाइस पर बड़ी संख्या में ऐप्स हैं और इन्हें संभालना आपके लिए मुश्किल हो रहा है, तो जिनलेमन का फ्री स्मार्ट लॉन्चर ट्राई करें। यह गेम्स, कम्यूनिकेशन, मीडिया, यूटिलिटी, सेटिंग्स और इंटरनेट कैटिगरीज में ऐप्स को सॉर्ट कर देता है और इससे उन्हें खोजना आसान हो जाता है। पहली बार लॉन्च करने पर यह आपसे म्यूजिक, गैलरी, कैमरा और ब्राउजर के लिए आपके पसंदीदा ऐप्स के बारे में पूछता है और इसके बाद इन्हें आसान पहुंच के लिए संबंधित आइकन्स में रख देता है। अगर आप होमस्क्रीन पर विजेट्स रखना चाहते हैं, तो आपको प्रो वर्जन खरीदना होगा। यह सेकंड होमस्क्रीन और अडिशनल ट्रांजिशन इफ्केट्स जोड़ देता है।

क्या आपका डिवाइस पुराना और धीमा है?
मार्केट में मॉडर्न फीचर्स और तेज स्पीड वाले बहुत से ऐंड्रॉयड डिवाइसेज उपलब्ध हैं, लेकिन इनके साथ ही यूजर्स के पास ऐसे बहुत से डिवाइसेज हैं, जिनका हार्डवेयर पुराना हो चुका है और जिनकी स्पीड काफी कम है। इनके लिए फ्री लॉन्चर प्रो का इस्तेमाल करें। यह विशेष तौर पर पुराने डिवाइस के लिए डिजाइन किया गया है और सिंगल कोर प्रोसेसर वाले डिवाइस पर भी अच्छा काम करता है। हालांकि, इसके साथ आपको बहुत अधिक फीचर्स या कस्टमाइजेशन के ऑप्शंस नहीं मिलते। इसका पेड वर्जन भी है, लेकिन इसे खरीदना समझदारी नहीं होगी, क्योंकि यह लगभग फ्री वर्जन जैसा ही है।

हमारी सलाह और बेस्ट ऑल-राउंडर
अगर आप फास्ट और बेहतर लॉन्चर की तलाश में हैं, तो लाखों थीम पर ध्यान न दें। आपके लिए नोवा बेहतर रहेगा। इसका फ्री वर्जन फोन और टैबलट, दोनों पर शानदार चलता है। इसका प्रीमियम प्राइम वर्जन भी है, जो जेस्चर कंट्रोल, ऐप ड्रॉर में फोल्डर्स और कम इस्तेमाल होने वाले ऐप्स को छिपाने जैसे फीचर्स के साथ आता है। यह आपके डिवाइस की स्पीड बढ़ाने और सभी गैर-जरूरी ऐनिमेशंस हटाने का शायद सबसे तेज तरीका है। अगर आपको यह पसंद नहीं आता, तो आप लाइटनिंग लॉन्चर ट्राई कर सकते हैं। यह मेमरी का कम इस्तेमाल करता है और इसका एक अनूठा फीचर डेस्कटॉप है, जो ऊपर, नीचे और दायें, बायें स्क्रॉल करता है। इससे आप अपने सबसे अधिक इस्तेमाल वाले ऐप्स और विजेट्स सभी दिशाओं में रख सकते हैं।

बड़ी उम्र और दिखने में परेशानी वाले लोगों के लिए
ऐवरेज ऐंड्रॉयड डिवाइस बड़े होते जा रहे हैं और एक स्क्रीन में इन्फर्मेशन भी बढ़ रही है। इस कारण सीनियर सिटीजंस और ऐसे लोगों के लिए इनका इस्तेमाल मुश्किल हो जाता है, जिन्हें कम दिखाई देता है। ऐंड्रॉयड इंटरफेस में आइकन और फॉन्ट साइज बढ़ाने के लिए कुछ ऑप्शंस हैं, लेकिन आप बहुत कम अजस्टमेंट कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको बिग लॉन्चर की जरूरत होगी। यह आपको न केवल बड़े और आसानी से पढ़े जाने वाले आइकन देता है, बल्कि ऐंड्रॉयड का इस्तेमाल भी आसान बनाता है। इसमें हाई-कंट्रास्ट कलर थीम्स के साथ ही नई थीम्स हासिल करने की क्षमता भी है। यह ऐंड्रॉयड 2.1 या इसके बाद वाले वर्जन के साथ काम करता है। लॉन्चर काफी महंगा है और इस वजह से आप इसे खरीदने से पहले इसके फ्री डेमो वर्जन को ट्राई कर सकते हैं।

http://navbharattimes.indiatimes.com/tech/tips-and-tricks/Have-a-slow-or-older-device-Just-change-launcher-only/techarticleshow/30947245.cms

चोरी हो गया MOBILE तो ना हों परेशान, ऐसे पता करें कहां है आपका फोनकिसी भी स्मार्टफोन के खो जाने पर सबसे बड़ी चिंता होती ...
09/02/2014

चोरी हो गया MOBILE तो ना हों परेशान, ऐसे पता करें कहां है आपका फोन

किसी भी स्मार्टफोन के खो जाने पर सबसे बड़ी चिंता होती है उसमें मौजूद जरूरी जानकारी के लीक हो जाने की। फोन नंबर, बैंक अकाउंट नंबर, कई जरूरी पासवर्ड और ऐसी ही जरूरी जानकारियां लोग अपने स्मार्टफोन में सेव करके रखते हैं।

स्मार्टफोन को ट्रैक करने के कई तरीके होते हैं। इनमें से सबसे आसान होता है अपने स्मार्टफोन में ट्रैकिंग ऐप्स को इंस्टॉल कर लेना। हम आपको बताने जा रहा है स्मार्टफोन की लोकेशन ट्रैक करने के लिए इस्तेमाल होने वाले 5 खास ऐप्स के बारे में।

Find My iPhone (iOS)

यह ऐप सिर्फ ios यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। यह ऐप एप्पल आईट्यून स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए आपके फोन में ios 5 या उससे ऊपर का ऑपरेटिंग सिस्टम होना चाहिए। इसी के साथ ऐप का इस्तेमाल करने के लिए एप्पल की icloud सर्विस का इस्तेमाल करना भी जरूरी होगा। यह सर्विस iCloud.com से डाउनलोड की जा सकती है।

इस सर्विस को आईफोन में डाउनलोड करने के बाद अपने फोन से एप्पल आईडी बनानी होगी। इसके बाद जब भी आपका फोन गुम हो जाए या चोरी हो जाए तो वापस एप्पल की icloud सर्विस से लॉगइन होते ही “Find my iPhone” पर क्लिक करना होगा। ऐसा करते ही वेबसाइट आपके फोन की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश करेगी। इस सर्विस की मदद से दूर बैठे हुए अपने फोन का सारा डाटा डिलीट किया जा सकता है।

Lookout Mobile Security & Plan B (Android)

एप्पल के फाइंड माई आईफोन ऐप की तरह एंड्रॉइड स्मार्टफोन के लिए यह ऐप बनाया गया है। लुकआउट मोबाइल सिक्योरिटी ऐप एक इंटरनेट पर आधारित कंट्रोल पैनल की मदद से यूजर के स्मार्टफोन का पता लगाने की कोशिश करता है। इस ऐप के इंस्टॉल होने के बाद अगर आपका मोबाइल फोन चोरी हो जाता है तो इंटरनेट की मदद से आप अपने फोन का पता लगा सकते हैं कि वह असल में कहां है। इस ऐप की मदद से आप फोन के साइलेंट मोड को हटा कर उसे अलार्म मोड में भी ट्रांसफर कर सकते हैं। यह ऐप GPS तकनीक की मदद से फोन का पता लगाता है।

Find My Phone (Windows Phone 7)

जिस तरह ios का ऐप फोन का पता लगाता है ठीक उसी तरह विंडोज के लिए भी फाइंड माई फोन ऐप मौजूद है। ऐप को अपने फोन में डाउनलोड करने के बाद आप WindowsPhone.com में जाकर अपने स्मार्टफोन की जगह का पता लगा सकते हैं। लोकेशन का पता लगाने के साथ-साथ उसमें मौजूद सारा डाटा डिलीट करना, अपने स्मार्टफोन को इंटरनेट के जरिए कम्प्यूटर से कनेक्ट करना और ऐसे ही कई काम किए जा सकते हैं।

Prey

यह ऐप ios, एंड्रॉइड, मैक ओएस और लाइनक्स सभी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसकी मदद से वाई-फाई के जरिए किसी भी डिवाइस से कम्प्यूटर को कनेक्ट किया जा सकता है। यह एक खास सॉफ्टवेयर है जिसे मोबाइल के साथ-साथ लैपटॉप या डेस्कटॉप में भी इंस्टॉल किया जा सकता है।

Google Latttude (iOS, Android & Others)

गूगल लैटिट्यूड एक क्रॉस प्लेटफॉर्म सर्विस है जिसे ios, एंड्रॉइड, ब्लैकबेरी, सिंबियन और विंडोज मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस ऐप की मदद से जहां भी आपका स्मार्टफोन मौजूद होगा उसकी जानकारी गूगल मैप्स के जरिए मिलेगी। इस ऐप को इस्तेमाल करने वाले यूजर्स कई बार बैटरी ज्यादा खर्च होने की शिकायत जरूर कर चुके हैं, लेकिन इस ऐप से कई बार फोन की असली लोकेशन का पता बड़े ही सटीक ढ़ंग से चलता है।

Address

Lucknow
226016

Telephone

9335900202

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Crazzy Recharge posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Crazzy Recharge:

Share