28/08/2013
जन्माष्टमी (28 अगस्त) पर बन रहा है ऐसा अद्भुत संयोग जो भगवान कृष्ण जन्म के समय बना था……. व्रत करे और मन मांगा फ़ल पाएजन्माष्टमी पर बन रहा है अद्भुत संयोग क्या फिर अवतार लेगे श्रीकृष्ण। …….द्वापर युग के बाद होगा ऐसा, जन्माष्टमी पर 5057 साल बाद दुर्लभ संयोग:इस बार 28 अगस्त को मनाई जाने वाली जन्माष्टमी तिथि राशि और नक्षत्र के अनुसार बहुत ही खास है। ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक 5057 साल बाद जन्म अष्टमी पर तिथि, वार, नक्षत्र व ग्रहों के अद्भुत मेल का ऐसा संयोग बना है जो श्रीकृष्ण जन्म के समय द्वापर युग में बना था।इस लिहाज से इस बार की जन्माष्टमी विशेष फलदायी होगी। इससे पहले सन 1932 और 2000 में भीबुधवार के दिन जन्म अष्टमी पड़ी थी। उस समय तिथि और नक्षत्र का मेल नहीं था लेकिन इस बार नक्षत्र, दिन, तिथि, लग्न सभी एक साथ विद्यमान रहेंगे।निसंतान दम्पतियो के लिए ये एक शुभ अवसर है::निसंतान दम्पति इस दिन सुबह स्नान आदि करके बाल गोपाल जी की प्रतिमा स्थापित करे सारा दिन व्रत रखे इसमें आप अपनी श्र्रधा से रख सकते है बिना कुछ खाए पीए या एक बार सिर्फ़ फ़ल खाकर, रात को 12 बजे गोपाल जी का स्नान पंचाम्रत से करवाए और फ़िर अच्छे वस्त्र पहना कर उनका श्रंगार करेऔर उन्हे माखन मिश्री का भोग लगाए और श्री संतान गोपाल स्तोत्र का पाठ करे और इस मंत्र की एक माला करेॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते ।देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणंगतः ॥ॐ नमो भगवते वासुदेवाय ।इस मंत्र का जाप इस दिन के बाद रोजाना करे एक मालागोपाल जी की सेवा करे उन्हे अपना पुत्र मानकर, उन्हे स्नान कराए, अच्छे वस्त्र पहनाए, भोग लगाए और विश्राम करवाए जैसे हम एक बच्चे की देखभाल करते हैकुछ ही दिन में आपके घर में संतानकी गूंज सुनेगी mishra